Coronavirus Update LIVE : महाराष्ट्र के नागपुर में एक ही बेड पर दो कोरोना के मरीज, अधिकारी ने दी सफाई
देश में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा तेजी से फैल रहा है. इस बीच रिसर्च में खुलासा हुआ है कि अगर इसी तरह मामले बढ़ते रहते तो देश में मई के अंत तक करोना संक्रमितों की आंकड़ा 1.4 करोड़ के आंकड़े को पार कर जायेगा. यह रिसर्च बेंगलुरु स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISC) ने किया है. पिछले 24 घंटे में 93 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले, 513 की मौत
महाराष्ट्र के नागपुर में एक ही बेड पर दो कोरोना के मरीज, अधिकारी ने दी सफाई
महाराष्ट्र के नागपुर में सीएमसी अस्पताल में एक बेड पर एक से ज्यादा मरीजों को रखा जा रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद चिकित्सा अधीक्षक डॉ अविनाश गावंडे ने सफाई दी है कि हमारे यहां केवल शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से ही नहीं, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के भी मरीज आ रहे हैं.
महाराष्ट्र सरकार के फैसले का समर्थन करेगी राज ठाकरे की पार्टी
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे राज्य में कोविड-19 के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए सरकार द्वारा लिये गये फैसले का समर्थन करें. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे से फोन पर बातचीत की और उनसे अपील की कि अगर राज्य सरकार संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाने पर मजबूर होती है तो वे राज्य सरकार के फैसले में सहयोग करें. इसके बाद मनसे ने यह बयान दिया.
महाराष्ट्र में लगा वीकेंड लॉकडाउन, मॉल्स, थियेटर, गार्डन पूरी तरह बंद
महाराष्ट्र में वीकेंड लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू लगाया गया है. हाई लेवल मीटिंग के बाद सीएम उद्धव ठाकरे ने घोषणा की. जल्द ही गाइडलाइंस जारी कर दिया जायेगा. यह वीकेंड लॉकडाउन 30 अप्रैल तक जारी रहेगा.
महाराष्ट्र में रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक रहेगा नाइट कर्फ्यू
महाराष्ट्र के मंत्री रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक रात का कर्फ्यू लगाया जायेगा. केवल आवश्यक सेवाओं की अनुमति होगी. रेस्तरां को केवल होम डिलीवरी पार्सल सेवाओं के लिए अनुमति है. कर्मचारियों को घर से काम करना होगा. जल्द ही विस्तृत एसओपी जारी की जायेगी.
कोरोना पाबंदियां लागू करवाने पर पुलिसकर्मियों पर हमला, नौ लोग गिरफ्तार
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पुराने शहर में कोविड-19 से जुड़े प्रतिबंधों को लागू कराने लिए गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में रविवार को नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एक अधिकारी ने बताया कि पुलिसकर्मियों पर हमला भोपाल शहर के पुराने इलाके काजी कैंप में शनिवार रात को हुआ. मामले में जहीर नाम के व्यक्ति और आठ अन्य लोगों को भादंसं की संबद्ध धाराओं में गिरफ्तार किया गया है, कुछ की तलाश जारी है.
कोरोना के 80 प्रतिशत से अधिक नये मामले केवल 8 राज्यों से
देश में कोरोनावायरस के मामले बढ़ने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है और बीते 24 घंटे में आये संक्रमण के 93,249 नये मामलों में से 80.96 प्रतिशत आठ राज्यों महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, दिल्ली, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात से सामने आये हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि देश में अभी 6,91,597 मरीज इस महामारी से संक्रमित हैं, जो संक्रमण के कुल मामलों का 5.54 प्रतिशत है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए