Coronavirus News Live Update :ICMR लोगों से अपील की है कि वे सार्वजनिक जगहों पर तंबाकू उत्पादों को चबाएं नहीं
Author Avinishkumar mishra
Updated:
विज्ञापन
Bhopal: People gather at PCC headquarters to collect food packets amid a nationwide lockdown in the wake of coronavirus pandemic, in Bhopal, Saturday, April 4, 2020. (PTI Photo)(PTI04-04-2020_000163A)
भारत में Coronavirus की महामारी लगातार फैलते जा रही है. देशभर में अब तक इस बीमारी से 75 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं इस बीमारी से संक्रमितों की संख्या 3072 के पार हो गयी है. हालांकि अब तक इस बीमारी से 212 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं. तबलीगी जमात से जुड़े 800 विदेशी कार्यकर्ता दिल्ली के मस्जिद में छुपे मिले हैं, जिसके बाद प्रशासन सकते में आ गयी है. बात दुनिया की करे तो, कोरोना वायरस से दुनियाभर में तबाही मची हुई है. दुनियाभर के 204 देशों में फैल चुके इस वायरस से अब तक करीब 10 लाख 67 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं. 56 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, 2 लाख 26 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. इस महामारी से अमेरिका बुरी तरह प्रभावित है. यहां 24 घंटे में 29 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं और 1169 लोगों की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या 6000 से ज्यादा हो गयी है. इसके साथ ही अमेरिका में संक्रमितों की कुल संख्या 2 लाख 59 हजार हो गयी है.कोरोना से जुड़े Live Update
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन
जरूर पढ़ें