Coronavirus LIVE Update India Today : पिछले 24 घंटों में सामने आये 78,524 नए मामले, हुई 971 मौत, जानें झारखंड, बिहार, दिल्ली समेत देश भर का आंकड़ा
Coronavirus In India News Update: भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय और परिवार कल्याण की रिपोर्ट की मानें तो बुधवार 08 अक्टूबर तक देश में कोरोना के कुल एक्टिव मामले 9 लाख से अधिक है. जबकि, रिकवरी रेट में बड़ी उछाल आयी है. कुल 57 लाख से अधिक लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं. 1 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. ऐसे में आइये जानते हैं. पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 78,524 नए मामले सामने आए और 971 मौतें हुईं हैं.
झारखंड में कोरोना
झारखंड सरकार की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 829 नए कोविड19 के मामले पिछले 24 घंटे में दर्ज किए गए है. जबकि, 1087 मरीज रिकवर और 10 की मौत हुईं है. आपको बता दें कि राज्य में कुल मामले 89,702 तक बढ़ गए हैं. जिसमें 79,176 स्वसथ हो चुके हैं. जबकि, 767 की मौत हो गई है. फिलहाल यहां कुल सक्रिय मामले 9759 हैं.
असम में कोरोना वायरस के मामले
असम में बुधवार को कोरोना के 1307 नए मामले सामने आये है. यह मामले 33,346 टेस्ट के दौरान मिले है. यहां अभी तक कुल 1,90,209 मामले सामने आ चुके है.
कोरोना महामारी के मद्देनजर बंगाल में भव्य रूप से नहीं होगा दुर्गा पूजा
कोरोना महामारी के मद्देनजर इस साल, कोलकाता में बड़े बजट के दुर्गा पूजा पंडाल नहीं देखने को मिलेंगे. पश्चिम बंगाल के ऊर्जा मंत्री सोवांडेब चटर्जी ने कहा है कि एक बैठक के दौरान, विभिन्न पंडाल के समितियों ने तय किया है कि इस साल ज्यादा लाइटिंग भी नहीं लगाई जायेगी. ताकि पंडाल में भीड़ कम रहे.
लद्दाख में कोरोना वायरस
आज केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में 82 नए संक्रमण के मामले सामने आये है. इस दौरान दो मौत भी हुई है. जबकि, 47 रिकवरी/डिस्चार्ज भी हुए है. यहां कुल सक्रिय मामला 1228 हो गया हैं. समाचार एजेंसी एएनआई की मानें तो लेह जिले में 953 और कारगिल जिले में 275 मामले एक्टिव है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए