Coronavirus India News Update: कर्नाटक ने आज 148 मौतें, पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,187 नए मामले, कोरोना से 730 डॉक्टरों की मौत

Updated:
विज्ञापन

Coronavirus In India Live Update: देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हो गयी है. रोज आने वाले नये मामलों में कमी देखने को मिल रही है. देश में एक्टिव मामले 10 लाख से कम हो गये हैं. वहीं एक दिन में मरने वालों के आंकड़ों में भी कमी आयी है. कई राज्यों ने लॉकडाउन में काफी छूट दे दी है. स्थिति एक हद तक नियंत्रण में बतायी जा रही है. बुधवार को देशभर में कोरोना संक्रमण के 62,224 नये मामले सामने आये हैं. वहीं पिछले 24 घंटे में 2,542 लोगों की मौत इस संक्रमण के कारण हो गयी है. एक्टिव मामले 8,65,432 रह गये हैं. कोरोनावायरस से जुड़ी खबरों के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

कर्नाटक ने आज 148 मौतें

कर्नाटक ने आज कोरोना के 7345 नए मामले सामने आए है. वहीं, 148 मौतें और 17913 डिस्चार्ज दर्ज किए गए है. जबकि, सक्रिय मामले 1,51,566 हैं.

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,187 नए मामले

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,187 नए मामले सामने आए है. वहीं, इस दौरान 2,012 लोग डिस्चार्ज हुए और 69 लोगों की कोरोना से मौत हुईं. जबकि, कुल मामले 14,71,231, कुल डिस्चार्ज 14,32,961, कुल मृत्यु 17,118 और कुल सक्रिय मामले 21,152 दर्ज हुए है.

कोरोना से 730 डॉक्टरों की मौत

आईएमए ने जानकारी देते हुए बताया है कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान देशभर में कुल 730 डॉक्टरों की मौत हुई है. इनमें से सबसे अधिक एक सौ पंद्रह डॉक्टर बिहार से जुड़े है, जिनकी मौत कोविड संक्रमण से हुई है. इसके बाद दिल्ली का नंबर आता है, जहां कोरोना की चपेत में आकर 109 डॉक्टरों ने अपनी जान गंवाई है.

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 212 नए मामले

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 212 नए मामले सामने आए है. वहीं, 516 रिकवरी और 25 मौतें रिपोर्ट हुई हैं. जबकि, कुल मामले 14,31,710, कुल रिकवरी 14,04,085, कुल मुत्यु 24,876 और सक्रिय मामले 2,749 दर्ज हुए है.

राजस्थान में टीकाकरण अभियान ने 2 करोड़ को आंकड़ा पार किया

राजस्थान में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत अब तक दो करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं. राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में प्रतिदिन करीब 7 लाख टीके लगाने की क्षमता विकसित कर ली गई है. टीकों की खुराक मिलने के साथ ही लगातार टीके लगाए जा रहे हैं.

कोरोना के तीसरी जहर की तैयारी में जुटी केजरीवाल सरकार

अरविंद केजरीवाल सरकार कोरोना की तीसरी लहर की तैयारी में जुट गयी है. केजरीवाल ने कहा कि पहली और दूसरी लहर में, हमने मेडिकल और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी देखी. इसलिए सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है कि 5000 स्वास्थ्य सहायक तैयार किया जायेगा. आईपी ​​विश्वविद्यालय द्वारा प्रत्येक को 2 सप्ताह के लिए प्रशिक्षित किया जायेगा. उन्हें दिल्ली के 9 प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में बुनियादी प्रशिक्षण दिया जायेगा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola