Coronavirus In India Live Update: केरल में आई प्रोफेशनल्स और उनके परिजनों के लिए सबसे बड़े टीकाकरण अभियान शुरू

Updated:
विज्ञापन

Coronavirus In India Live Update: भारत में अब कोरोना के दैनिक मामले कम हो गये हैं. अब रोजाना एक लाख से कम केस आ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना संक्रमण के 84,332 नये मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,93,59,155 हो गयी है. वहीं 24 घंटे में 4002 नयी मौत के साथ देश में कोरोना से हई मौत का आंकड़ा 367081 हो गयी है. इधर आईएमए के मुताबिक कोरोना की दूसरी लहर में 719 डॉक्टरों की मौत हुई है. कोरोना वायरस से संबंधित तमाम अपडेट के लिए जुड़े रहे prabhatkhar.com के साथ…

विज्ञापन

केरल में आई प्रोफेशनल्स और उनके परिजनों के लिए सबसे बड़े टीकाकरण अभियान शुरू

केरल आईटी पार्क और टेक्नोपार्क कर्मचारी सहकारी (टीईसी) अस्पताल ने अनेक आईटी कंपनियों के साथ मिलकर राज्य के सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल्स और उनके परिजनों के लिए सबसे बड़ा कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत की है. टीकाकरण कार्यक्रम का उद्घाटन शनिवार को विधायक कदकमपल्ली सुरेंद्रन ने यहां टेक्नोपार्क के एच एंड आर ब्लॉक में स्थापित केंद्र में किया. एक बयान के अनुसार, यहां टेक्नोपार्क में शनिवार को 450 से अधिक कंपनियों के कर्मचारियों और उनके परिजन के लिए टीकाकरण का पहला चरण शुरू किया गया.

आंध्र प्रदेश में कोरोना के 6952 नए मामले आए सामने, 11,577 को रिकवरी के बाद दी गई अस्पताल से छुट्टी

आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 6952 नए मामले दर्ज किए गए. इस दौरान 11,577 लोगों को रिकवरी के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. हालांकि, इस दौरान 58 लोगों की मौत भी हो गई. राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 18,03,074 तक पहुंच गई, जबकि रिकवर होने वालों की कुल संख्या 16,99,775 हो गया. राज्य में कोरोना के अब भी 91,417 सक्रिय मामले हैं.

HCL ने दिल्ली सरकार को मुहैया कराए 17 इंपोर्टेड ‘रेडी-टू-यूज’ ऑक्सीजन प्लांट, सीएम केजरीवाल ने किया उद्घाटन

आईटी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने दिल्ली सरकार को 17 आयातित ऑक्सीजन संयंत्र उपलब्ध कराए हैं. ये बिल्कुल इस्तेमाल किए जाने के लिए स्थापित कर दिए गए हैं. कंपनी ने कहा कि इस ऑक्सीजन संयंत्रों के जरिये दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में कोविड-19 के मरीजों की ऑक्सीजन की जरूरत को पूरा किया जा सकेगा. इसकके साथ ही, इससे सरकार महामारी की किसी संभावित तीसरी लहर के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकेगी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरलवाल, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन तथा एचसीएल टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन रोशनी नडार मल्होत्रा ने एक वर्चुअल समारोह में इन संयंत्रों का उद्घाटन किया.

जम्मू कश्मीर के डोडा में 100 फीसदी आबादी का हुआ टीकाकरण

जम्मू-कश्मीर के डोडा के कई गांवों में 45+ आयु वर्ग में 100% आबादी का टीकाकरण किया गया. सीएमओ डॉ याकूब मीर ने बताया कि “पहाड़ी इलाकों के बावजूद, स्वास्थ्य कर्मियों ने देसा, अस्सार, कहल जुगसर और कई अन्य दूर-दराज के क्षेत्रों में 100% टीकाकरण का लक्ष्य हासिल किया साथ ही ठथरी क्षेत्र में 85% -90% टीकाकरण का लक्ष्य हासिल किया है.

राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को मिलेंगे 10 लाख टीके

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि अगले तीन दिनों के अंदर देश के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोरोना वैक्सीन के 10 लाख डोज दिये जाएंगे. अब तक केंद्र प्रत्यक्ष राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 25.87 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की खुराक प्रदान की जा चुकी हैं.

कोरोना की तीसरी लहर के लिए हमें तैयार रहना होगा: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 9 अस्पतालों में लगे 22 नए पीएसए ऑक्सीजन प्लांट के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यूके में तीसरी वेव का प्रकोप बढ़ता जा रहा है जबकि वहां पर 45% वैक्सीनेशन हो चुका है. इसके मद्देनज़र हमें पूरी तैयारी करनी होगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola