Live Updates

Coronavirus India News Update : मध्य प्रदेश में 1078 नए मामले, यूपी में पिछले 24 घंटे में 179 मौतें, वैक्सीन खत्म होने की वजह से दिल्ली में ज्यादातर सरकारी वैक्सीनेशन सेंटर बंद

Updated:
विज्ञापन

Coronavirus India Live Update: भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1.27 लाख नये मामले सामने आये हैं. आठ अप्रैल के बाद एक जून को आज पहली बार इतनी कम संख्या में नये केस सामने आये हैं. के साथ ही मई महीने के बाद पहली बार मौत के आंकड़े तीन हजार से कम है. 24 घंटे में 2795 लोगों की मौत हुई है. जब से कोरोना महामारी की शुरूआत हुई है तब से आज तक मई 2021 में सबसे अधिक मामले सामने आये. अप्रैल 2021 की तुलना में मई में 30 फीसदी अधिक संक्रमण के मामले सामने आये. कोरोना से संबंधित तमाम अपडेट के लिए जुड़े रहे prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

गोवा ने पिछले 24 घंटों में 903 नए केस

गोवा ने पिछले 24 घंटों में कोरोना के 903 नए मामले सामने आए है. वहीं, 22 मौतें और 1777 रिकवरी रिपोर्ट की गई है और सक्रिय मामले 11,867 हैं.

मध्य प्रदेश में 1078 नए मामले

मध्य प्रदेश ने पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1078 नए मामले सामने आए है. वहीं, 45 मौतें और 4120 रिकवरी दर्ज की गई. जबकि, सक्रिय मामले 20,303 हैं.

यूपी में पिछले 24 घंटे में 179 मौतें

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1317 नए मामले सामने आए है. वहीं, 5625 डिस्चार्ज और 179 मौतें दर्ज की गई हैं. जबकि, कुल मामले 16,92,822 और सक्रिय मामले 32,465 है.

वैक्सीन खत्म होने की वजह से दिल्ली में ज्यादातर सरकारी वैक्सीनेशन सेंटर बंद

राजधानी दिल्ली के निजी अस्पतालों में वैक्सीनेशन चल रहा है, जबकि वैक्सीन खत्म होने की वजह से ज़्यादातर सरकारी वैक्सीनेशन सेंटर में वैक्सीनेशन बंद है.

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 623 नए मामले

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 623 नए मामले सामने आए है. वहीं, पॉजिटिविटी रेट 0.88% दर्ज हुई है. जबकि इस अवधि में 62 मौतें और 1423 रिकवरी दर्ज की गई हैं. सक्रिय मामले 10,178 और कुल मामले 14,26,863 हुई है.

डॉक्टरों की देखरेख में कोरोना मरीज ले सकते हैं 2डीजी दवा

डीआरडीओ ने कहा है कि उनके द्वारा विकसित की गयी कोरोना की दवा 2डीजी डॉक्टरों की देखरेख और प्रिस्क्रिप्शन के तहत कोरोना मरीजों को दी जा सकती है. डीसीजीआई अनुमोदन के अनुसार कोविड-19 रोगियों के लिए इस दवा के उपयोग के लिए दिशा निर्देश भी दिये हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola