Coronavirus Update : महाराष्ट्र में थम नहीं रहा कोरोना का कहर, एक दिन करीब 50 हजार नये मामले

Updated:
विज्ञापन

Coronavirus Update LIVE : देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है. हर दिन राज्यों में नया आंकड़ा अपने पुराने आंकड़े को तोड़ रहा है. शुक्रवार को देश में 24 घंटे में कोरोना के 81 हजार, 466 नये मामले सामने आये. 24 घंटे में 469 लोगों की मौत हो गयी. नये साल में एक दिन में दर्ज होने वाले नए केसों का ये सबसे बड़ा आंकड़ा है जाहिर है कोरोना संक्रमण के मामले हर दिन बढ़ रहे हैं.

विज्ञापन

मुंबई में कोरोना के 9,108 नये मामले

मुंबई शहर में कोरोना के 9,108 नये मामले सामने आये जो एक दिन में सबसे अधिक मामले हैं. इससे पहले, 17 सितंबर, 2020 को, महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे अधिक 24,619 नये मामले सामने आये थे.

महाराष्ट्र में थम नहीं रहा कोरोना का कहर, एक दिन करीब 50 हजार नये मामले

महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना के 49,447 नये मामले सामने आये जो कि अभी तक एक दिन सामने आये सबसे अधिक मामले हैं. इससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 29,53,523 हो गई जबकि 277 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो जाने से मृतक संख्या बढ़कर 55,656 हो गई.

कोरोना का कहर, बिहार में सभी स्कूल-कॉलेज बंद, सार्वजनिक कार्यक्रमों पर भी पाबंदी

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बिहार की नितिश सरकार ने 5 से 11 अप्रैल तक सभी स्कूल-कॉलेजों को बंद करने का आदेश दे दिया है. इसके साथ ही राज्य में सभी तरह के सार्वजनिक कार्यक्रमों पर भी पाबंदी लगा दी गयी है.

कोरोना का कहर, पुरी जगन्नाथ मंदिर प्रत्येक रविवार आम लोगों के लिए बंद

उड़ीसा में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर पुरी का श्री जगन्नाथ मंदिर सैनिटाइजेशन के लिए हर रविवार (4 अप्रैल से) सार्वजनिक दर्शन के लिए बंद रहेगा.

मध्य प्रदेश के इंदौर में मास्क नहीं पहनने वालों को जेल

मध्य प्रदेश के इंदौर में मास्क नहीं पहनने वाले लोगों को पुलिस अस्थाई जेल भेज रही है. इंदौर DIG ने बताया, जो लोग मास्क और कोरोना नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, पुलिस उन्हें खुली जेल भेज रही है. सभी लोग कोरोना के नियमों का पालन करे. यह प्रक्रिया जारी रहेगी.

ओडिशा में भी बेकाबू हुआ कोरोना, 10 जिलों में लगाया नाइट कर्फ्यू

ओडिशा सरकार बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, संबलपुर, बरगढ़, बोलंगीर, नुआपाड़ा, कालाहांडी, नवरंगपुर, कोरापुट और मलकानगिरी में 5 अप्रैल से नाइट कर्फ्यू की घोषणा कर दी है. यहां नाइट कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह के 5 बजे तक प्रभावी रहेगा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola