ePaper

Coronavirus In India : देश में कोरोना मरीजों की संख्या 25 लाख के पार, 24 घंटे में 65000 नये केस

Updated at : 15 Aug 2020 11:14 AM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus In India : देश में कोरोना मरीजों की संख्या 25 लाख के पार, 24 घंटे में 65000 नये केस

Chennai: A man carries liquor from a wine shop, ahead of an intensified lockdown as announced by the government, to curb the spread of coronavirus disease, on the outskirts of Chennai, Thursday, June 18, 2020. (PTI Photo/R Senthil Kumar)(PTI18-06-2020_000255B)

Coronavirus in India, Bihar and Jharkhand, corona vaccine latest updates : देश में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या 25 लाख के पार पहुंच गयी है. वहीं इस घातक वायरस से मरने वालों मरीजों की संख्या भी 50000 के करीब हो गई है. बिहार और झारखंड में बीते दिनों की तुलना में मरीजों की संख्या में कमी आई है. वहीं देश में रिकवरी रेट की प्रतिशत में भी वृद्धि दर्ज की गई है.

विज्ञापन

Coronavirus in india : देश में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या 25 लाख के पार पहुंच गयी है. वहीं इस घातक वायरस से मरने वालों मरीजों की संख्या भी 50000 के करीब हो गई है. बिहार और झारखंड में बीते दिनों की तुलना में मरीजों की संख्या में कमी आई है. वहीं देश में रिकवरी रेट की प्रतिशत में भी वृद्धि दर्ज की गई है.

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 25 लाख 26 हजार पर पहुंच गई है. वहीं इस वायरस से मरने वालों की संख्या 49036 पर पहुंच चुकी है. बीते 24 घंटे में 65000 कोरोना मरीज के मामले सामने आए हैं.

बिहार में अबतक 500 की मौत– स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, बिहार में पिछले 24 घंटे में 16 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही बिहार में कोविड-19 से मरनेवालों की संख्या बढ़ कर 500 हो गयी है. पिछले 24 घंटे में बिहार के पटना और वैशाली में तीन-तीन, मुजफ्फरपुर और पूर्वी चंपारण में दो-दो, बक्सर, दरभंगा, गया, कैमूर, नालंदा और शेखपुरा में एक-एक कोरोना मरीज की मौत हुई है.

झारखंड में 24 घंटे में 15 की मौत- झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना से एक ही दिन में 15 मरीजों की मौत हो गयी. इनमें जमशेदपुर से आठ, देवघर, रामगढ़ और रांची से दो-दो तथा हजारीबाग का एक संक्रमित शामिल है. शुक्रवार को एक ही दिन में रिकार्ड 29715 टेस्ट हुए हैं. स्पेशल ड्राइव के तहत इस दिन 20 हजार से अधिक रैपिड एंटीजेन टेस्ट किये गये.

वहीं पीएम मोदी ने आज लालकिले के प्राचीर से कहा कि कोरोना को खत्म करने के लिए दुनियाभर के वैज्ञानिक इसके वैक्सीन पर काम कर रहे हैं. हालांकि अभी तक किसी भी वैक्सीन का परिणाम नहीं आया है. हालांकि रूस ने जरूर वैक्सीन बनाने का दावा किया है. वहीं स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने लालकिले के प्राचीर से कोरोना वैक्सीन को लेकर बड़ा ऐलान किया है.

Also Read: Coronavirus Outbreak in Jharkhand : कोरोना से एक दिन में 15 की मौत रिकॉर्ड 29715 टेस्ट, पॉजिटिव 1175

Posted By : Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन