ePaper

Coronavirus in India: देश में फिर डरा रही है कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में 18 हजार से ज्यादा नए मामले

Updated at : 09 Jul 2022 10:25 AM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus in India: देश में फिर डरा रही है कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में 18 हजार से ज्यादा नए मामले

Lucknow: A medic collects swab sample from a woman for COVID-19 testing at Ram Manohar Lohia Hospital, as coronavirus case spike across the country, in Lucknow, Wednesday, March 31, 2021. (PTI Photo/Nand Kumar) (PTI03_31_2021_000071B)

Coronavirus in India: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटों में भारत में कोरोना वायरस के 18,840 नए मामले सामने आए हैं. बीते कई दिनों से कोरोना के मामले 18 हजार से ऊपर ही रह रहे हैं. ऐसे में कोरोना की बढ़ती रफ्तार डराने लगी है.

विज्ञापन

Coronavirus in India: देश में कोरोना वायरस बढ़ने का खतरा फिर सताने लगा है. बीते 24 घंटों में भारत में कोरोना वायरस के 18,840 नए मामले सामने आए हैं. जबकि, कोरोना से 43 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, 16,104 संक्रमित ठीक होकर अपने घरों को लौट गए हैं. अभी देश में कोरोना के 1,25,028 सक्रिय मामले हैं. और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 4.14 फीसदी है. बीते कुछ दिनों कोरोना का आंकड़ा 18 हजार से कम नहीं हो रहा है. नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 43,606,394 हो गई है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक शुक्रवार को देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 18,815 नए मामले सामने आये थे. जबकि, 38 नये संक्रमितों की मौत हो गई थी. मंत्रालय के मुताबिक, उपचाराधीन रोगियों की संख्या कुल मामलों की 0.28 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से उबरने की राष्ट्रीय दर 98.51 फीसद है. दैनिक संक्रमण दर 4.96 फीसदी और साप्ताहिक संक्रमण दर 4.09 फीसदी हो गया है.

टीका लेने वालों की बढ़ी तादाद: स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत शुक्रवार तक देश में कोविड-19 रोधी टीके की 198.51 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं. गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे.

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. इस साल 25 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola