Coronavirus News: तमिलनाडु में कोरोना विस्फोट, चीन और दुबई से लौटे यात्री पाये गये संक्रमित, हड़कंप

चीन से कोलंबो के रास्ते होकर लौटी एक महिला और उसकी छह साल की बेटी तमिलनाडु के मदुरै हवाईअड्डे पर जांच के दौरान कोविड-19 से संक्रमित पाई गई हैं. मदुरै के पास विरुधुनगर की रहने वाली महिला और उसकी बेटी की विमान से उतरने के बाद हवाईअड्डे पर आरटी-पीसीआर जांच की गयी, जिसमें दोनों संक्रमित पाई गईं.
भारत में धीरे-धीरे कोरोना वायरस का खतरा बढ़ता जा रहा है. बिहार में संक्रमण के कई मामले सामने आने के बाद तमिलनाडु में भी कोरोना के चार नये मामले सामने आये हैं. जिसमें चीन से लौटे दो लोग संक्रमित पाये गये हैं, तो दो दुबई से.
चीन से लौटी एक महिला और उसकी बेटी कोविड-19 से संक्रमित पाई गईं
चीन से कोलंबो के रास्ते होकर लौटी एक महिला और उसकी छह साल की बेटी तमिलनाडु के मदुरै हवाईअड्डे पर जांच के दौरान कोविड-19 से संक्रमित पाई गई हैं. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के मुताबिक मदुरै के पास विरुधुनगर की रहने वाली महिला और उसकी बेटी की मंगलवार को विमान से उतरने के बाद हवाईअड्डे पर आरटी-पीसीआर जांच की गयी, जिसमें दोनों कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गईं. दोनों को विरुधुनगर में उनके घर पर ही पृथकवास में रखा गया है. उनके नमूने जांच के वास्ते जीनोम अनुक्रमण के लिए राजकीय प्रयोगशाला में भेजे जाएंगे.
दुबई से लौटे दो यात्री कोरोना संक्रमित
दुबई से आए दो यात्री भी कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. दोनों को चेन्नई हवाई अड्डे पर जांच के दौरान संक्रमित पाया गया. दोनों यात्री पुदुकोट्टई जिले के अलंगुडी के रहने वाले हैं. उनके टेस्ट के नमूने राज्य सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशाला में भेजा गया है.
Also Read: Coronavirus updates: कोरोना वायरस को रोकने के लिए सरकार अलर्ट मोड में, संसद में बोले मनसुख मांडविया
Two passengers who arrived from Dubai tested positive at the Chennai airport today. Both passengers hail from Pudukottai district's Alangudi. Their test samples have been sent to State Public Health Laboratory: Tamil Nadu Health Department
— ANI (@ANI) December 28, 2022
तमिलनाडु में मंगलवार को भी संक्रमण के 10 नये मामले सामने आये
गौरतलब है कि तमिलनाडु में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 10 नये मामले सामने आये. तमिलनाडु सरकार ने चीन और अन्य देशों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में अचानक आयी तेजी के तुरंत बाद राज्य के चार हवाईअड्डों पर पहुंचने वाले सभी यात्रियों की जांच तेज कर दी है.
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 188 नये मामले
भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 188 नये मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,77,647 पर पहुंच गई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,468 हो गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










