Coronavirus Updates : महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 67,160 नये मामले, 676 लोगों की मौत, जानें बाकी राज्यों का हाल

Updated:
विज्ञापन

Mumbai: A COVID-19 facility being prepared by workers inside Pawan Dham Temple Trust in Kandivli, as coronavirus case surge in Mumbai, Thursday, April 22, 2021. (PTI Photo)(PTI04_22_2021_000175B)

Coronavirus News Today 24 April LIVE Updates : देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में रोजाना रिकॉर्ड बढ़ोतरी होती नजर आ रही है. पिछले दो दिनों से मामले 3 लाख के पार आ रहे हैं. महाराष्ट्र की बात करें तो यहां बीते 24 घंटे में कोरोना के 66,836 नए केस सामने आए हैं जबिक 773 लोगों की मौत हो गई है. वहीं राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 24331 नए केस सामने आए और 348 की मौत हो गई. आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु (live updates 24 april 2021 india corona case, lockdown news, weekend curfew, Maharashtra ,delhi, up, bihar ,Bengal ,Jharkhand, mp ,odisha ,other state covid 19 case ) में अब तक 10 लाख से अधिक संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं. कोरोना वायरस से संबंधित हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

गुजरात में एक दिन में अब तक के सर्वाधिक 14,097 नये मामले आए सामने

गुजरात में शनिवार को कोरोनावायरस संक्रमण के एक दिन में अब तक के सर्वाधिक 14,097 नये मामले सामने आए और राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,81,737 हो गई. राज्य में शनिवार को संक्रमण के कारण 152 लोगों की मौत हो गयी जिससे कुल मृतक संख्या बढ़कर 6,171 हो गई है. शनिवार को 6,479 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई. राज्य में 1,07,594 एक्टिव मामले हैं.

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 67,160 नये मामले, 676 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 67,160 कोरोना संक्रमण के नये मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही प्रदेश में कुल मामलों की संख्या 42,28,836 हो गयी है. वहीं एक दिन में 676 लोगों की मौत के बाद प्रदेश में अब तक इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 63,928 हो गयी है. राज्य में अभी भी 6,94,480 एक्टिव मामले हैं.

प्राइवेट अस्पतालों को ₹ 1200 में मिलेगी Covaxin, जारी किया दाम

कोविशिल्ड के बाद कोवैक्सीन की कीमतों की भी घोषणा कर दी गयी है. भारत बायोटेक ने कीमतों को सार्वजनिक किया है. भारत बायोटेक की कोवैक्सीन प्राइवेट अस्पतालों को 1200 रुपये में मिलेगी. राज्य सरकारों को यह वैक्सीन कंपनी 600 रुपये में देगी, वहीं केंद्र सरकार को 150 रुपये में. सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने भी आज ही वैक्सीन की कीमतों को सार्वजनिक किया है. इसकी कोविशिल्ड वैक्सीन केंद्र सरकार को 150 रुपये में, राज्य सरकारों को 400 रुपये में और प्राइवेट अस्पतालों को 600 रुपये में मिलेंगे.

वर्चुअल रैली करेंगे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

बंगाल चुनाव के बाकी बचे दो चरणों में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे. यह फैसला देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लिया है.

कोरोना मरीजों को फ्री में ऑक्सीजन

पटना का महावीर मंदिर कोविड मरीजों को मुफ्त ऑक्सीजन मुहैया कराएगा. महावीर वात्सल्य अस्पताल परिसर में दो नए ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे. बेगूसराय के महावीर अग्रसेन सेवा सदन को कोविड डेडिकेटेड अस्पताल के रूप में परिवर्तित करने का फैसला लिया गया है.

बिहार में कोरोना के 12,359 नए मामले

बिहार में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 12,359 मामलों की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामले 81,960 पर पहुंच चुके हैं. पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण 2479 मामले राजधानी पटना में मिले हैं.

Coronavirus Updates : महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 67,160 नये मामले, 676 लोगों की मौत, जानें बाकी राज्यों का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola