Coronavirus India LIVE : महाराष्ट्र में एक दिन में कोरोना के 67,123 नये मामले, 419 की मौत, जानें बाकी राज्यों का हाल
New Delhi: Passengers being tested for COVID-19 at a train station, amid rise in coronavirus cases, in New Delhi, Sunday April 11, 2021. (PTI Photo/Kamal Kishore) (PTI04_11_2021_000140B)
Coronavirus India Live : देश में 17 अप्रैल को लगातार तीसरे दिन कोरोना के 2 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आने के बाद से चिंता बढ गई है. इधर दिल्ली में वीकेंड लॉकडाउन बीती रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लागू किया गया है. झारखंड-यूपी-बिहार के साथ-साथ बंगाल में भी कोरोना संक्रमण के ज्यादा केस निकल रहे हैं. महाराष्ट्र में नये मामले रोज रिकार्ड तोड़ रहे हैं. कोरोना से संबंधित कर खबर के लिए बनें रहें हमारे साथ…
झारखंड में एक दिन में कोरोना के 3,838 नये मामले, 30 लोगों की मौत
झारखंड में कोरोनावायरस संक्रमण के एक दिन में 3,838 नये मामले सामने आये हैं. वहीं, एक दिन में 30 लोगों की मौत हो गयी है. अकेले राजधानी रांची में 1,410 कोरोना पॉजिटिव मामले मिले हैं. इसके साथ ही झारखंड में कुल 1,58,953 पॉजिटिव मामले हो गये हैं. राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 25,619 हो गयी है. 1,31,928 लोग ठीक हो चुके हैं. अब तक 1,406 लोगों की मौत हो चुकी है.
बिहार में एक दिन में रिकॉर्ड कोरोना संक्रमण के 7870 नये मामले, 39,497 एक्टिव मामले
बिहार में कोरोना डराने लगा है. एक दिन में कोरोना संक्रमण के 7,870 नये मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 39,497 हो गयी है. राजधानी पटना में कोरोना के सबसे ज्यादा 1898 नये मामले आये हैं.
दिल्ली में एक दिन में रिकॉर्ड 24,375 नये मामले, 167 लोगों की मौत
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक दिन में रिकॉर्ड 24,375 नये कोरोना संक्रमण के मामले सामने आये हैं. 15,414 लोगों को एक दिन में ठीक होने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया है. एक दिन में 167 और लोगों की मौत हो गयी है. दिल्ली में एक्टिव मामले बढ़कर 69,799 हो गये हैं. अब तक यहां 8,27,998 लोग संक्रमित हो चुके हैं. 7,46,239 लोग ठीक भी हुए हैं. इस संक्रमण की चपेट में आने से 11,960 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है.
केरल में कोविड-19 के 13,000 से अधिक नये मामले, 27 की मौत
केरल में शनिवार को कोविड-19 के 13,835 नये मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 12,21,167 लाख हो गये. राज्य में एक्टिव मामले बढ़कर 80,019 हो गये हैं. संक्रमण के कारण 27 और मौतें होने के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 4,904 हो गई. आज कुल 3,654 लोग इस बीमारी से ठीक हुए हैं, जिससे राज्य में अब तक ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 11,35,921 तक पहुंच गई है.
राजस्थान में एक दिन में संक्रमण के रिकॉर्ड 9,046 नये मामले, 37 लोगों की मौत
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के रिकार्ड 9,046 नये मामले सामने आने के बाद शनिवार तक राज्य में संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,04,355 हो गयी है. राज्य में इस घातक संक्रमण में और 37 लोगों की मौत हुई है. राज्य में अब तक संक्रमण से 3,109 लोगों की मौत हुई है. राज्य में एक्टिव मामले बढ़कर 59,999 हो गये हैं. पिछले 24 घंटे में जयपुर में 1484, जोधपुर में 1265, कोटा में 1049, उदयपुर में 783, अलवर में 591 और भीलवाड़ा में संक्रमण के 407 नये मामले सामने आये हैं.
यूपी में कोविड-19 से एक दिन में सर्वाधिक 120 लोगों की मौत, 27,357 नये मामले
उत्तर प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण से एक दिन में सबसे ज्यादा 120 लोगों की मौत हुई है. वहीं संक्रमण के 27,357 नये मामले सामने आये हैं. इससे पहले सितंबर, 2020 में एक दिन में सबसे ज्यादा 113 लोगों की मौत हुई थी. राज्य में अभी तक 8,21,054 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है वहीं संक्रमण से अभी तक 9,703 लोगों की मौत हुई है. पिछले 24 घंटों में 7,831 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई और अब तक 6,41,292 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए