Coronavirus Updates: पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11,793 नये मामले, एक्टिव केस 96,700
Coronavirus Updates Today : देश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,369 नये मामले सामने आये और पांच मरीजों की मौत हो गयी. वहीं दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 628 नए मामले मिले. जानें अपने राज्य का हाल
वैक्सीन की 197.31 करोड़ से अधिक खुराकें
राष्ट्रव्यापी वैक्सीनेशन कार्यक्रम के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी वैक्सीन की 197.31 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं.
मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.57 प्रतिशत
आंकड़ों के मुताबिक, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.57 प्रतिशत है. दैनिक संक्रमण दर 2.49 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 3.36 प्रतिशत है. देश में अभी तक कुल 4,27,97,092 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है.
कोविड-19 का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 96,700
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में एक दिन में कोविड-19 के 11,793 नये मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,34,18,839 हो गयी है. वहीं, 27 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,25,047 हो चुकी है. अब देश में कोविड-19 का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 94,420 से बढ़कर 96,700 हो गयी है.
तमिलनाडु में मिले कोरोना वायरस संक्रमण के 1,461 नये मामले
तमिलनाडु में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,461 नये मामले सामने आये, जिसके बाद से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 34,69,805 हो गयी. पिछले 24 घंटे में राज्य में किसी मरीज़ ने महामारी के कारण दम नहीं तोड़ा और राज्य में मृतकों की संख्या 38,026 पर स्थिर रही. बीते 24 घंटे में 697 मरीज़ों ने संक्रमण को मात दी.
झारखंड में कोरोना संक्रमण के 32 नये मामले
पिछले 24 घंटे में झारखंड में कोरोना संक्रमण के 32 नये मामले सामने आये हैं जबकि सात मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गयी है. यहां टोटल कोरोना के केस अब 232 हो चुके हैं. राहत की बात ये हैं कि सोमवार को कोरोना की वजह से किसी की जान नहीं गयी.

लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए