Live Updates

Coronavirus Updates: महाराष्ट्र में कोरोना से 5 लोगों की मौत, कोविड19 के 2,369 नये मामले सामने आये

Updated:
विज्ञापन

Prayagraj: A healthcare worker collects a swab sample of a passenger for Covid-19 testing amid a surge in coronavirus cases, in Prayagraj, Tuesday, April 19, 2022. (PTI Photo)(PTI04_19_2022_000170B)

Coronavirus Updates Today : देश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. कोरोना का इलाज करा रहे मरीजों की संख्‍या 90 हजार के पार कर गयी है. बिहार-झारखंड में धीरे-धीरे कोरोना फिर पैर पसारने लगा है. जानें अपने राज्य का हाल

विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना के 628 मामले सामने आये

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को कोरोना के संक्रमण से 3 लोगों की मौत हो गयी. पिछले 24 घंटे के दौरान 628 लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि इसी दौरान 1,011 लोग स्वस्थ होकर अपने घर गये. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि दिल्ली में एक्टिव केस की संख्या 4,553 हो गयी है. पॉजिटिविटी रेट 8.06 फीसदी है.

हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के 94 नये मामले

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 94 नये मामले सामने आये. इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,85,836 हो गयी. एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में इस समय कोवड-19 के 367 उपचाराधीन मामले मौजूद हैं. अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 46 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है, जिसके बाद से राज्य में अब तक 2,81,328 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं. राज्य में कोविड-19 से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 4,122 पर स्थिर रही.

महाराष्ट्र में कोरोना से 5 लोगों की मौत, कोविड19 के 2,369 नये मामले सामने आये

महाराष्ट्र में कोरोना से पिछले 24 घंटे के दरम्यान 5 लोगों की मौत हो गयी. इस दौरान 2,369 लोग कोरोना से संक्रमित पाये गये. 1,402 लोग स्वस्थ होकर अपने घरोें को भी गये. राज्य में अब कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 25,570 हो गयी है.

बिहार में कोरोना के नये 142 संक्रमित

बिहार में कोरोना के नये 142 संक्रमित पाये गये हैं. इसके साथ ही एक्टिव केस की संख्या 693 हो गयी है. पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमित 87 मरीज ठीक हुए हैं. रिकवरी दर 98.44% है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार को 142 नये कोरोना संक्रमित पाये जाने वालों में से सबसे अधिक 56 संक्रमित पटना जिला में पाये गये हैं.

वैक्‍सीनेशन कार्यक्रम का देश में हाल

देश में अभी तक कुल 4,27,87,606 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है. वहीं, राष्ट्रव्यापी वैक्‍सीनेशन कार्यक्रम के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी वैक्‍सीन की 197.11 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं.

कोरोना मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.57 प्रतिशत

कोरोना मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.57 प्रतिशत है. अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में दैनिक संक्रमण दर 5.62 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 3.39 फीसदी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola