Live Updates

Coronavirus Updates: कोरोना से पिछले 24 घंटे में 25 और मरीजों की मौत, जानें अपने राज्य का हाल

Updated:
विज्ञापन

Coronavirus Updates Today : देश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. पटना में 61 सहित बिहार में कोरोना के 155 नये मरीज मिले हैं. झारखंड में धीरे-धीरे कोरोना फिर पैर पसारने लगा है. कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. जानें अपने राज्य का हाल

विज्ञापन

कोरोना से 25 और मरीजों की मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में एक दिन में कोविड-19 के 11,739 नए मामले सामने आने से देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,33,83,973 पर पहुंची. वहीं, संक्रमण से 25 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 5,24,999 हो गया है. देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों की संख्या 91,779 से बढ़कर 92,576 हो गई.

ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 62 नए मामले

ओडिशा में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 62 नए मामले सामने आए, जिसके बाद राज्य में अब तक संक्रमित हुए मरीज़ों की संख्या बढ़कर 12,89,191 हो गयी. स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में किसी मरीज़ की मौत नहीं होने के कारण मृतकों की संख्या 9,126 पर स्थिर है. इसमें कहा गया है कि राज्य में कोविड-19 के 410 मरीज उपचाराधीन हैं.

तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री ने सावधानी बरतने की अपील की

तमिलनाडु के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एम सुब्रमण्यम ने शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन स्वरूप के उप-स्वरूप बीए.4 और बीए.5 में बेहद तेजी से प्रसार की क्षमता है. उन्होंने कहा कि राज्य में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर सावधानियां बरतना बेहद जरूरी है.

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री तीसरी बार कोरोना वायरस से संक्रमित

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने शनिवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. यह तीसरी बार है जब वह कोविड-19 से संक्रमित हुए हैं. वह शुक्रवार की रात दिल्ली से लौटे थे. सिंह देव ने ट्वीट किया, दिल्ली से लौटने के बाद मैंने यहां कोविड-19 की जांच करायी, जिसमें मैं कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया. अभी मैं ठीक हूं और डॉक्टर की सलाह के मुताबिक घर पर पृथक वास के नियमों का पालन कर रहा हूं.

हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के 63 नए मामले

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को कोविड-19 के 63 नए मामले आने से राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,85,705 हो गई है जबकि इस अवधि में एक मरीज की मौत हुई है जिसे मिलाकर प्रदेश में कुल 4,122 लोगों की जान महामारी में जा चुकी है.

गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 419 नए मामले

गुजरात में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 419 नए मामले आने से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 12,29,708 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई है और महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या 10,946 पर स्थिर है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola