Live Updates

Coronavirus Updates: पिछले 24 घंटे में Corona के 17,336 नये मामले, एक्‍टिव केस 88,284

Updated:
विज्ञापन

New Delhi: A worker pastes a sticker on a wall of a COVID-19 facility at Commonwealth Games Village in view of the rising Omicron cases in New Delhi, Wednesday, Dec. 22, 2021. (PTI Photo/Shahbaz Khan)(PTI12_22_2021_000059B)

Coronavirus Updates Today : देश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मनसुख मांडविया ने कुछ राज्यों में Covid​-19 मामलों के बढ़ने के बीच प्रमुख विशेषज्ञों और अधिकारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की. कोरोना संक्रमण से संबंधित बड़ी खबर यहां

विज्ञापन

अबतक वैक्‍सीन की 196.77 करोड़ से अधिक खुराकें दी गईं

अबतक राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी वैक्‍सीन की 196.77 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं.

मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.59 प्रतिशत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.59 प्रतिशत है. दैनिक संक्रमण दर 4.32 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 3.07 प्रतिशत है. देश में अभी तक कुल 4,27,49,056 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है.

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोरोना वायरस संक्रमण के छह नये मामले

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के छह नये मामले सामने आने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,114 हो गयी. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में अभी 35 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जबकि 9,950 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

एक्‍टिव केस बढ़कर 88,284

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार सुबह जानकारी दी कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 17,336 नये मामले सामने आने के बाद अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,33,62,294 हो गई, तथा 13 और मरीजों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,24,954 हो गई. देश में कोविड- 19 के इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 83,990 से बढ़कर 88,284 हो गयी है.

पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 17,336 नये मामले

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 17,336 नये केस सामने आये हैं. वहीं सक्रिय मामले बढ़कर 88,284 हो गये हैं.

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 5,218 नये मामले

महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 5,218 नये मामले सामने आए, जबकि एक और मरीज ने महामारी के चलते जान गंवा दी. इससे राज्य में कोविड-19 से अब तक संक्रमित हो चुके मरीजों की संख्या बढ़कर 79,50,240 पर पहुंच गई और मृतकों का कुल आंकड़ा 1,47,893 हो गया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola