Live Updates

Coronavirus Updates: पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 13,216 नये मामले, एक्‍टिव केस 68,108

Updated:
विज्ञापन

New Delhi: A worker pastes a sticker on a wall of a COVID-19 facility at Commonwealth Games Village in view of the rising Omicron cases in New Delhi, Wednesday, Dec. 22, 2021. (PTI Photo/Shahbaz Khan)(PTI12_22_2021_000059B)

Coronavirus Updates Today : कोरोना संक्रमण के मामले देश में लगातार बढ़ते जा रहे हैं.दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 के 1,797 नए मामले सामने आए और एक मरीज की मौत हुई. मुंबई में इस सप्ताह दो बार 15 प्रतिशत से अधिक कोविड-19 संक्रमण दर रही. कोरोना संक्रमण से जुड़ी हर खबर यहां पढ़ें

विज्ञापन

कोविड-19 मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत

कोरोना मरीजों के संक्रमण मुक्त होने की राष्ट्रीय दर 98.63 प्रतिशत तो कोविड-19 मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 5,045 की बढ़ोतरी हुई है.

113 दिनों में पहली बार इतने अधिक मामले

113 दिनों में यह पहली बार है, जब देश में संक्रमण के 13,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में बीते 24 घंटे में संक्रमण से 23 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,24,840 हो गई.

दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.73%

पिछले 24 घंटे में ही कोरोना से 23 लोगों की मृत्यु हुई है जबकि भारत में अब कोरोना के कुल सक्रिय मामले 68,108 हैं और दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.73% है.

ICMR ने जानकारी दी

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने जानकारी दी है कि भारत में शुक्रवार को कोरोना वायरस के लिए 4,84,924 सैंपल टेस्ट किये गये, कल तक कुल 85,73,95,276 सैंपल टेस्ट किये जा चुके हैं.

गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 225 नए मामले

गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 225 नए मामले दर्ज किये गये जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 12,27,165 हो गई. राज्य स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि संक्रमण से मौत का कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया है जिससे मृतकों की संख्या 10,946 पर बनी हुई है. उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान 141 लोगों के स्वस्थ होने के बाद ठीक हुए लोगों की संख्या 12,15,033 हो गई है. अधिकारी ने बताया कि राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,186 हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola