Live Updates

Coronavirus Updates: पिछले 24 घंटों में कोरोना के 12,847 नये मामले, 14 की मौत, एक्टिव केस 63,063

Updated:
विज्ञापन

Jammu: A healthcare worker conducts COVID-19 testing of a vendor as coronavirus case surge countrywide, in Jammu, Saturday, June 11, 2022. (PTI Photo)(PTI06_11_2022_000158B)

Coronavirus Updates Today : कोरोना संक्रमण के मामले देश में लगातार बढ़ते जा रहे हैं. जहां राजधानी दिल्ली में गुरुवार को संक्रमण दर 6.69 प्रतिशत दर्ज की गयी है. वहीं महाराष्‍ट्र में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्‍या 20 हजार के पार है. कोरोना संक्रमण से जुड़ी हर खबर यहां पढ़ें

विज्ञापन

कोरोना वायरस के लिए 5,19,903 सैंपल टेस्ट

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने कहा कि भारत में गुरुवार को कोरोना वायरस के लिए 5,19,903 सैंपल टेस्ट किये गये, कल तक कुल 85,69,10,352 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.

देश में एक्टिव केस 63,063

भारत में अब कोरोना के कुल मामले 4,32,70,577 हो चुके हैं. देश में एक्टिव केस 63,063 हैं. कोरोना संक्रमण की वजह से अब तक देश में 5,24,817 लोगों की मौत हो चुकी है.

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 12,847 नये मामले

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 12,847 नए मामले सामने आये हैं, 7,985 लोग डिस्चार्ज हुए और कोरोना से 14 लोगों की मौत हुई है. देश में अब कुल मामले 4,32,70,577 हो गये हैं जबकि सक्रिय मामले 63,063 हैं.

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,323 नए मामले

दिल्ली में गुरुवार को कोविड-19 के 1,323 नए मामले सामने आए और दो मरीजों की मौत हुई जबकि संक्रमण दर 6.69 प्रतिशत रही. स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है. यह लगातार दूसरा दिन है जब दिल्ली में कोविड-19 के दैनिक नए मामलों की संख्या 1300 से अधिक दर्ज की गयी है जबकि लगातार तीसरे दिन एक हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं.

महाराष्ट्र : कोविड-19 के 4,255 नये मामले

महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,255 नये मामले दर्ज किये जबकि तीन संक्रमितों की मौत हो गयी. राज्य में 12 फरवरी के बाद से एक दिन में आये यह सर्वाधिक मामले हैं. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी. एक दिन पहले, राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,024 नये मामले दर्ज किए गए थे और दो मरीजों ने दम तोड़ दिया था.

दिल्ली मेट्रो में उल्लंघन के लिये 500 से अधिक यात्रियों पर जुर्माना

जून के पहले सप्ताह में कोविड-19 नियमों समेत विभिन्न नियमों का उल्लंघन करने के लिये दिल्ली मेट्रो में 500 से अधिक यात्रियों पर जुर्माना लगाया गया. अधिकारियों ने कहा कि इसके अलावा उड़न दस्ते यह सुनिश्चित करने के लिये औचक निरीक्षण कर रहे हैं कि कोरोना वायरस मामलों में वृद्धि के बीच लोग कोविड-19 उचित व्यवहार का पालन कर रहे हैं या नहीं. दिल्ली में बीते दस दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 7,100 से अधिक मामले सामने आए हैं और संक्रमण दर सात जून को 1.92 प्रतिशत थी, जो 15 जून को बढ़कर 7.01 प्रतिशत हो गई.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola