Coronavirus Updates: देश में कोरोना के 17 हजार से अधिक नये मामले, 23 मरीजों की मौत
Prayagraj: A healthcare worker collects a swab sample of a passenger for Covid-19 testing amid a surge in coronavirus cases, in Prayagraj, Tuesday, April 19, 2022. (PTI Photo)(PTI04_19_2022_000170B)
Coronavirus Updates Today : कोरोना संक्रमण के मामले देश में एक बार फिर बढ़ते नजर आ रहे हैं जिसने चिंता बढ़ा दी है. गुरुवार को दिल्ली में कोविड-19 के 865 नये मामले सामने आये हैं जबकि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,640 नये मामले सामने आये हैं. कोरोना संक्रमण से जुड़ी बड़ी खबरें यहां पढ़ें
मरीजों की संख्या बढ़कर 1,07,189
आंकड़ों के अनुसार, इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 1,07,189 पर पहुंच गयी है जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.25 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 के मरीजों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.55 प्रतिशत है. मंत्रालय की मानें तो, संक्रमण की दैनिक दर 3.40 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 3.59 प्रतिशत दर्ज की गयी.
कोरोना के 5,02,150 सैंपल टेस्ट
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने जानकारी दी है कि भारत में गुरुवार को कोरोना वायरस के लिए 5,02,150 सैंपल टेस्ट किये गये. गुरुवार तक कुल 86,28,77,639 सैंपल टेस्ट किये जा चुके हैं.
दैनिक पॉजिटिविटी दर 3.40%
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 17,070 नये मामले सामने आये जबकि इसी दौरान 14,413 लोग ठीक हुए हैं. भारत में पिछले 24 घंटों में ही कोरोना से 23 लोगों की मृत्यु हुई. देशभर में अब कोरोना के सक्रिय मामले 1,07,189 हैं और दैनिक पॉजिटिविटी दर 3.40% है.
वायरस के सब वैरिएंट बीए.4, बीए.5 पश्चिम बंगाल की बढ़ा रहे हैं टेंशन
कोरोना वायरस संक्रमित लोगों के नमूनों के जीनोम अनुक्रमण से पता चला है कि ओमिक्रॉन के सब वैरिएंट बीए.4 और बीए.5 के कारण इस साल की शुरुआत में संक्रमण के मामलों में वृद्धि दर्ज की गयी. विशेषज्ञों की मानें तो, राज्य में संक्रमण के मामलों में हालिया वृद्धि के लिए वायरस के सब वैरिएंट बीए.5 जिम्मेदार रहा.
छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के 167 नये मामले
छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के 167 नये मामले सामने आये हैं. इन आंकड़ों के साथ ही सूबे में गुरुवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 11,54,346 हो चुकी है. छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जानकारी दी गयी कि गुरुवार को संक्रमण के 167 नये मामले आये हैं. इनमें रायपुर से 55, दुर्ग से 33, राजनांदगांव से आठ, बेमेतरा से 12, कबीरधाम से छह, धमतरी से दो, बलौदाबाजार से आठ, महासमुंद से एक, बिलासपुर से 12, कोरबा से तीन, जांजगीर-चांपा से पांच, मुंगेली से दो, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से एक, सरगुजा से आठ, सूरजपुर से ���ह, बलरामपुर से एक, जशपुर से दो, दंतेवाड़ा से एक और बीजापुर से एक मामला है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए