देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 33,050, जानें किस राज्य में कितने मामले

Author Sameer Oraon|Edited by Prabhat Khabar
Updated:
विज्ञापन

देश में कोविड-19 महामारी की वजह से 33,050 लोग संक्रमित हैं और बुधवार से अब तक 66 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 1,074 तक पहुंच गई.

विज्ञापन

देश में कोविड-19 महामारी की वजह से 33,050 लोग संक्रमित हैं और बुधवार से अब तक 66 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 1,074 तक पहुंच गई. मंत्रालय ने कहा कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमित 23,651 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि 8,324 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है. देश में कुल संक्रमित लोगों में से 111 विदेशी नागरिक हैं. बुधवार से अब तक संक्रमण के कारण 66 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 32 महाराष्ट्र में, 16 गुजरात में, 10 मध्य प्रदेश में, तीन उत्तर प्रदेश में, तमिलनाडु और दिल्ली में दो-दो जबकि कर्नाटक में एक व्यक्ति की मौत हुई.

महाराष्ट्र में अब तक 432 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके बाद गुजरात में 19, मध्य प्रदेश में 129, दिल्ली में 56, राजस्थान में 51, उत्तर प्रदेश में 39 और आंध्र प्रदेश में 31 लोगों की मौत हो चुकी है. तमिलनाडु में 27, तेलंगाना में 26, पश्चिम बंगाल में 22, कर्नाटक में 21 और पंजाब में 19 लोगों की मौत हो चुकी है. जम्मू-कश्मीर में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है जबकि केरल में चार, झारखंड और हरियाणा में तीन-तीन, बिहार में दो लोगों की मौत हुई है.

मंत्रालय ने बताया कि मेघालय, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक व्यक्ति की मौत संक्रमण के कारण हो चुकी है. मंत्रालय द्वारा आज सुबह बताए गए आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा संक्रमण के 9,915 मामले महाराष्ट्र में, इसके बाद 4,082 मामले गुजरात में, दिल्ली में 3,439 मामले और मध्य प्रदेश में 2,561 मामले सामने आए हैं. राजस्थान में 2,438, तमिलनाडु में 2,162, उत्तर प्रदेश में 2,134 मामले हैं. आंध्र प्रदेश में 1,332 और तेलंगाना में 1,012 मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं पश्चिम बंगाल में कुल संक्रमितों की संख्या 758, जम्मू-कश्मीर में 581, कर्नाटक में 535, केरल में 495, बिहार में 392 और पंजाब में 357 मामले हैं. हरियाणा में 310, ओडिशा में 125, झारखंड में 107 और उत्तराखंड में 55 मामले दर्ज हैं.

चंडीगढ़ में 56, हिमाचल प्रदेश में 40, असम और छत्तीसगढ़ में 38-38 मामले सामने आए हैं. इसके अलावा अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में 33, लद्दाख में 22, मेघालय में 12, पुडुचेरी में आठ, गोवा में सात, मणिपुर और त्रिपुरा में दो-दो तथा मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक मामले हैं. मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, ‘‘ हमारे आंकड़ों का मिलान आईसीएमआर से किया जा रहा है. ” मंत्रालय का कहना है कि राज्यगत आंकड़ों की पुष्टि होनी बाकी है.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola