Coronavirus India News LIVE Updates: झारखंड में भी 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को फ्री में लगेगा वैक्सीन
New Delhi: Medics inside Covid emergency ward at Yamuna Sports complex, as coronavirus cases surge across the country, in New Delhi, Wednesday, April 21, 2021. (PTI Photo/Kamal Kishore)(PTI04_21_2021_000271A)
Coronavirus India News/Lockdown LIVE Updates,corona cases in india, coronavirus, corona symptoms, corona news, oxygen cylinder, oxygen cylinder news, hospital bed, hospital bed news, remdesivir injection : देश में कोरोना के रोज आ रहे नए केस अब 3 लाख के करीब पहुंचने वाले हैं. राष्ट्रीश् राजधानी दिल्ली की हालत भी बुरी है जहां कोरोना के 24 हजार से ज्यादा नए केस आए हैं. इस बीच महाराष्ट्र के नासिक के एक अस्पताल में ऑक्सिजन टैंकर लीक हो गया और ऑक्सिजन की कमी होने से बाद में 24 मरीजों की जान चली गई. जानें कोरोना से जुड़ा हर अपडेट…
झारखंड में भी 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को फ्री में लगेगा वैक्सीन
झारखंड में भी 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को फ्री में कोरोना वैक्सीन लगाया जायेगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया कि झारखंड में भी 18 वर्ष से अधिक उम्र के राज्यवासियों को कोरोना वैक्सीन राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क लगाया जायेगा. इस विकट संक्रमण में लोगों को मदद के लिए सरकार दिन-रात काम कर रही है. मुझे विश्वास है सभी के सहयोग से हम कोरोना को फिर मात देंगे. कोरोना हारेगा, झारखंड जीतेगा.
मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 12384 नये मामले, 75 लोगों की मौत
मध्य प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 12,384 नये मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 4,59,195 तक पहुंच गयी. राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से प्रदेश में 75 और व्यक्तियों की मौत हुई है. प्रदेश में अब तक इस बीमारी से जान गंवाने वालों की संख्या 4,863 हो गयी है. प्रदेश में कुल 4,59,195 संक्रमितों में से अब तक 3,69,375 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 84,957 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है.
उत्तर प्रदेश में एक दिन में रिकॉर्ड 34379 नये मामले, 195 की मौत
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 195 लोगों की मौत हो गई तथा 34,379 नये मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई. यह दोनों ही आंकड़े राज्य में अब तक के सर्वाधिक हैं. इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 10541 हो गई है. पिछले 24 घंटे में 16,514 मरीज ठीक भी हुए हैं.
महाराष्ट्र में एक दिन में कोरोना के 67,013 नये मामले, 568 लोगों की मौत
महाराष्ट्र में आज कोरोना वायरस संक्रमण के 67,013 नये मामले सामने आये हैं. जबकि कोविड-19 से 568 लोगों की मौत हुई है. राज्य में अब तक 40,94,840 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. अब तक कुल 62,479 लोगों की मौत हुई है. राज्य में आज 62,298 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई, अभी तक कुल 33,30,747 लोग संक्रमण से मुक्त हुए हैं. राज्य में एक्टिव मामले बढ़कर 6,99,858 हो गये हैं.
मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के मिले 7,410 नए मामले
मुंबई में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 7,410 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, 8,090 लोग डिस्चार्ज हुए और 75 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है. जबकि, अब तक सक्रिय मामले 83,953, कुल डिस्चार्ज 5,11,143 और कुल 12,576 मौतें हुई है.
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ऑक्सीजन को लेकर जिस प्रकार बयानबाजी कर रहे हैं वो झूठ है : यूपी सरकार में मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ऑक्सीजन को लेकर जिस प्रकार बयानबाजी कर रहे हैं वो झूठ है, वास्तविकता से दूर है. केंद्र सरकार सभी को ऑक्सीजन का निर्धारित कोटा दे रही है. अपनी विफलताओं को आप इस प्रकार ढकने का प्रयास करेंगे, ये शोभा नहीं देता है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए