Corona Cases In India: देश में कोरोना का कहर जारी, 5012 सक्रिय मामले, राजस्थान में एक की मौत

Updated:
विज्ञापन
Corona Cases In India

Corona Cases In India

Corona Cases In India: देश में कोरोना का कहर जारी है. सक्रिय मामले बढ़कर 5012 हो गए हैं. जबकि पिछले 24 घंटे में एक की मौत भी हो गई है. हालांकि राहत की बात है कि अब तक कोरोना से 19453 लोग ठीक भी हो चुके हैं.

विज्ञापन

Corona Cases In India: देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 52 नये मामले सामने आए हैं, तो राजस्थान में एक की मौत हो गई है. राहत की बात है कि पिछले 24 घंटे में 1197 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं.

Corona Cases In India: देश में कोरोना के 5 हजार से अधिक सक्रिय मामले

देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले बढ़कर 5012 हो गए हैं. जबकि 19453 मरीज कोरोना से ठीक भी हो चुके हैं. जनवरी से अब तक कोरोना से 121 लोगों की मौत हो गई है.

तेजी से देश में घट रहे कोरोना के मामले

देश में कोरोना के मामले तेजी से कम हो रहे हैं. ये बड़ी राहत की बात है. केरल जहां कोरोना के मामले सबसे अधिक थे, वहां तेजी से लोग ठीक हो रहे हैं और नये मामले आने बंद हो गए हैं. केरल में अब कोरोना के सक्रिय मामले अब केवल 1043 रह गए हैं. उसी तरह गुजरात में भी अब सक्रिय मामले 746 रन गए हैं. महाराष्ट्र में भी कोरोना के मामले तेजी से कम हो रहे हैं. राज्य में अब सक्रिय मामले कम होकर 340 रन गए हैं. उसी तरह राजस्थान में भी कोरोना के सक्रिय मामले कम होकर 230 रन गए हैं. उत्तर प्रदेश में भी अब कोरोना के 255 मामले रह गए हैं. दिल्ली में कोरोना के कुल 557 सक्रिय मामले रह गए हैं. पिछले 24 घंटे में कोरोना से दिल्ली में 154 लोग ठीक भी हुए हैं.

झारखंड में कोरोना के 20 मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार झारखंड में कोरोना के कुल 20 सक्रिय मामले हैं. पिछले 24 घंटे में एक मरीज ठीक हुआ है. अब तक 34 लोग कोरोना से ठीक भी हो चुके हैं.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola