शक्ति योजनाः इस राज्य की महिलाएं अब करेंगी बसों में मुफ्त सफर, बोले राहुल गांधी- एक और गारंटी हुई पूरी

Published by :Pritish Sahay
Published at :11 Jun 2023 4:05 PM (IST)
विज्ञापन
शक्ति योजनाः इस राज्य की महिलाएं अब करेंगी बसों में मुफ्त सफर, बोले राहुल गांधी- एक और गारंटी हुई पूरी

सीएम सिद्धारमैया ने आज से शक्ति योजना को लागू करते हुए कई महिलाओं को बस में फ्री टिकट दिया. इस योजना के तहत महिलाओं प्रदेश के अंदर कही भी 20 किलोमीटर तक की मुफ्त यात्रा कर सकती हैं. मुफ्त बस यात्रा योजना के शुभारंभ पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बीजेपी पर भी जमकर निशाना साधा.

विज्ञापन

कर्नाटक में लाखों महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद खास रहा. प्रदेश के सीएम सिद्धारमैया ने आज से शक्ति योजना को लागू करते हुए कई महिलाओं को बस में फ्री टिकट दिया. इस योजना के तहत कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC), बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (BMTC) और अन्य निगमों में सभी महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा मिलेगी. इस खास मौके पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी सीएम सिद्धारमैया के साथ मौजूद थे.

बीजेपी पर साधा निशाना
मुफ्त बस यात्रा योजना के शुभारंभ पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बीजेपी पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में 30 फीसदी महिलाएं बसों में सफर करती थीं, लेकिन पूर्ववर्ती बीजेपी सरकार के दौरान यह संख्या घटकर 24 फीसदी रह गई थी. उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले नहीं चाहते थे कि महिलाएं घरों से बाहर निकलें.बता दें, कांग्रेस की शक्ति योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को 20 किलोमीटर तक यात्रा के लिए किराया नहीं देना पड़ेगा.

कितनी दूरी के लिए मिलेगी मुफ्त बस की सुविधा
कांग्रेस की शक्ति योजना के तहत महिलाएं 20 किलोमीटर के दायरे तक फ्री बस सेवा का आनंद ले सकती हैं. वहीं, महिलाओं को अगर अंतरराज्यीय बस में यात्रा करना हो तो यह सेवा मुफ्त नहीं है.सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि यदि एक महिला तिरुपति जाना चाहती है तो वह मुफ्त यात्रा नहीं कर सकती. वह प्रदेश की सीमा से लगे कोलार जिले में स्थित मुलबगल जा सकती है और उसके बाद यह मुफ्त यात्रा सेवा उपलब्ध नहीं होगी. वहीं इस मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि आज से कर्नाटक में हर महिला के लिए बस यात्रा निशुल्क हो गई है. कांग्रेस ने एक और गारंटी पूरी कर दी है.

एक जुलाई से लागू होगी गृह ज्योति योजना
कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने आज से शक्ति योजना की शुरुआत कर दी है. उन्होंने कहा कि अन्य चार गारंटी योजना की शुरुआत भी जल्द ही कर दी जाएगी. इसी कड़ी में घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने वाली गृह ज्योति योजना को एक जुलाई से कलबुर्गी से शुरू किया जाएगा.

उसी दिन गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले बीपीएल परिवारों को 10 किलो मुफ्त चावल देने की योजना अन्न भाग्य की मैसूर से शुरुआत की जाएगी. इसके अलावा 16 अगस्त को बेलगावी से गृह लक्ष्मी योजना की शुरुआत की जाएगी. इसके तहत प्रत्येक परिवार की महिला मुखिया को दो हजार रुपये की मासिक वित्तीय सहायता दी जाएगी. सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि हम गृह लक्ष्मी योजना के लिए 15 जुलाई से आवेदन आमंत्रित करेंगे.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola