कर्नाटक चुनाव: मुफ्त बिजली, बेरोजगारों को 3000 रुपये, देखें कांग्रेस के घोषणा पत्र में और क्या है खास
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 02 May 2023 11:07 AM
कर्नाटक चुनाव 2023: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर घोषणा पत्र जारी किया. इस दौरान कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष अध्यक्ष डीके शिवकुमार भी मौजूद थे.
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर घोषणा पत्र जारी किया. जिसमें पार्टी की ओर से 200 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा किया है. साथ ही बेरोजगार स्नातकों को 2 साल के लिए 3,000 रुपए प्रति माह और बेरोजगार डिप्लोमा धारकों को 1,500 रुपए प्रति माह दिये जाने का वादा किया है. इस दौरान कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष अध्यक्ष डीके शिवकुमार भी मौजूद थे.
घोषणा पत्र जारी करते हुए खरगे ने कहा, सभी वादों को सरकार गठन के पहले दिन से ही लागू किया जाएगा
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा, मैं गारंटी देता हूं कि सभी वादों को सरकार गठन के पहले दिन, मंत्रिमंडल की पहली बैठक में लागू किया जाएगा.
कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में घोषणा की है कि उनकी सरकार 200 यूनिट मुफ्त बिजली देगी। परिवार की प्रत्येक महिला मुखिया को हर महीने 2,000 रुपए दिए जाएंगे। बेरोजगार स्नातकों को 2 साल के लिए 3,000 रुपए प्रति माह और बेरोजगार डिप्लोमा धारकों को 1,500 रुपए प्रति माह दिए जाएंगे। नियमित… pic.twitter.com/kQwxm0gEb4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 2, 2023
कांग्रेस के घोषणा पत्र में क्या है खास बातें
-
200 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा
-
परिवार की प्रत्येक महिला मुखिया को हर महीने 2,000 रुपए दिए जाएंगे
-
बेरोजगार स्नातकों को 2 साल के लिए 3,000 रुपए प्रति माह और बेरोजगार डिप्लोमा धारकों को 1,500 रुपए प्रति माह दिए जाएंगे
-
दूध की सब्सिडी 5 से बढ़ाकर 7 रुपये करने का वादा किया.
-
बजरंग दल, पीएफआई जैसे संगठनों पर कड़ी कार्रवाई होगी
-
नफरत फैलानेवालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी
-
एक साल में बीजेपी के बनाये अन्यायपूर्ण कानून रद्द होंगे
-
रात्रि ड्यूटी पर पुलिसवालों को 5000 रुपये महीने का विशेष भत्ता दिया जाएगा
-
PWD, सिंचाई, बिजली क्षेत्र में भ्रष्टाचार पर कार्रवाई होगी
-
विशेष कानून लाकर भ्रष्टाचार खत्म किया जाएगा
-
2006 के बरइ के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन लागू किया जाएगा
-
हर पंचायत में समरसता समिति गठित होगी
-
नई शिक्षा नीति के बजाय राज्य में नई नीति लाने का वादा
-
शक्ति योजना के तहत सभी महिलाओं को राज्य भर में केएसआरटीसी / बीएमटीसी बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी.
Also Read: कर्नाटक चुनाव: आरक्षण पर बंजारा, भोवी समुदायों को भड़का रही कांग्रेस, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










