ePaper

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान पर घमासान, किरण रिजीजू बोले- माफी मांगे कांग्रेस और सोनिया गांधी

Updated at : 28 Jul 2022 4:55 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान पर घमासान, किरण रिजीजू बोले- माफी मांगे कांग्रेस और सोनिया गांधी

किरन रिजीजू ने कहा कि हम देख रहे हैं कि जब से राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू नामित हुईं, तभी से कांग्रेस के नेता उनके प्रति अपमाजनक टिप्पणियां कर रहे हैं. कांग्रेस पार्टी के एक प्रवक्ता ने कहा कि उनका चयन Evil Philosophy of India का प्रदर्शन करता है.

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री किरण रिजीजू ने मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि जब से द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति नामित हुईं हैं, तभी से कांग्रेस पार्टी के नेता उनका अपमान कर रहे हैं. उनके प्रति अपमानजक टिप्पणी कर रहे हैं. श्री रिजीजू ने कहा कि जिस तरह से अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति को संबोधित किया, हम उसकी कड़ी निंदा करते हैं.

कांग्रेस प्रवक्ता ने राष्ट्रपति के बारे में की अपमानजनक टिप्पणी

किरन रिजीजू ने कहा कि हम देख रहे हैं कि जब से राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू नामित हुईं, तभी से कांग्रेस के नेता उनके प्रति अपमाजनक टिप्पणियां कर रहे हैं. कांग्रेस पार्टी के एक प्रवक्ता ने कहा कि उनका चयन ‘भारत की इविल फिलॉसफी’ (Evil Philosophy of India) का प्रदर्शन करता है.

Also Read: Draupadi Murmu: विश्व नेताओं ने दी भारत की नयी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई
समूची कांग्रेस और सोनिया गांधी को माफी मांगनी चाहिए: किरण रिजीजू

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब जबकि उन्होंने राष्ट्रपति पद संभाल लिया है, उनके बारे में ऐसा कोई बयान नहीं दिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि अधीर रंजन चौधरी ने अपने बयान से राष्ट्रपति की गरिमा को ठेस पहुंचायी है. श्री रिजीजू ने कहा कि सिर्फ अधीर रंजन चौधरी ने ही नहीं, बल्कि समूची कांग्रेस पार्टी और उसकी अध्यक्ष सोनिया गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए.


लोकसभा में भाजपा सांसदों ने किया हंगामा

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसदों ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में बृहस्पतिवार को भारी हंगामा किया. इसकी वजह से सदन की कार्यवाही दो बार के स्थगन के बाद पूरे दिन के लिए स्थगित करनी पड़ी.

स्मृति ईरानी ने सदन में उठाया मुद्दा

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और भाजपा की कई अन्य महिला सांसदों ने कार्यवाही आरंभ होने के साथ ही इस विषय को जोरदार तरीके से उठाया और कांग्रेस एवं उसकी नेता सोनिया गांधी पर तीखा प्रहार किया. सदन में हंगामे के चलते कार्यवाही पूरी तरह बाधित हुई.

सदन में जमकर हुआ हंगामा

भाजपा ने कांग्रेस को ‘आदिवासियों, महिलाओं और गरीबों का विरोधी’ करार देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से इस पर माफी की मांग की. दो बार के स्थगन के बाद जब सदन की कार्यवाही अपराह्न चार बजे आरंभ हुई, तो भाजपा सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया. इस दौरान कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी कुछ कहने का प्रयास करते देखे गये, लेकिन सदन में शोर-शराबे को देखते हुए पीठासीन सभापति किरीटभाई सोलंकी ने कार्यवाही शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola