ePaper

Draupadi Murmu: विश्व नेताओं ने दी भारत की नयी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई

Updated at : 25 Jul 2022 7:19 PM (IST)
विज्ञापन
President Draupadi Murmu Jharkhand Visit

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू.

Draupadi Murmu: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सोमवार को 64 वर्षीय द्रौपदी मुर्मू को पदभार ग्रहण करने पर बधाई देते हुए कहा कि वह पारस्परिक राजनीतिक विश्वास बढ़ाने, व्यावहारिक सहयोग को गहरा करने और मतभेदों के समाधान के लिए उनके साथ काम करने को तैयार हैं.

विज्ञापन

Draupadi Murmu: चीन, रूस, श्रीलंका और नेपाल के राष्ट्रपतियों समेत विश्व के कई नेताओं ने भारत की नयी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी. उन्होंने भारत के साथ अपने-अपने देशों के बहुआयामी संबंधों को बढ़ाने के लिए उनके साथ काम करने की इच्छा व्यक्त की.

मतभेदों के समाधान के लिए मिलकर करेंगे काम: चीन

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सोमवार को 64 वर्षीय द्रौपदी मुर्मू को पदभार ग्रहण करने पर बधाई देते हुए कहा कि वह पारस्परिक राजनीतिक विश्वास बढ़ाने, व्यावहारिक सहयोग को गहरा करने और मतभेदों के समाधान के लिए उनके साथ काम करने को तैयार हैं.

Also Read: क्षमादान और आपातकाल की घोषणा के साथ-साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पास आयी ये शक्तियां
चीन और भारत एक-दूसरे के महत्वपूर्ण पड़ोसी: शी जिनपिंग

शी जिनपिंग ने अपने बधाई संदेश में कहा कि चीन और भारत एक-दूसरे के महत्वपूर्ण पड़ोसी हैं तथा चीन और भारत के बीच अच्छे संबंध दोनों देशों और उनके लोगों के मूलभूत हितों के अनुरूप हैं तथा क्षेत्र और दुनिया भर में शांति, स्थिरता एवं विकास में सहायक हैं.

चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग बोले- द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ायेंगे

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जिनपिंग ने कहा कि वह चीन-भारत संबंधों को बहुत महत्व देते हैं, और आपसी राजनीतिक विश्वास बढ़ाने, व्यावहारिक सहयोग को गहरा करने, मतभेदों को हल करने और द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए मुर्मू के साथ काम करने को तैयार हैं.

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दी मुर्मू को बधाई

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी तथा उम्मीद जतायी कि वह द्विपक्षीय रचनात्मक सहयोग को और बढ़ावा देंगी. पुतिन ने अपने संदेश में कहा, ‘हम भारत के साथ विशेष रणनीतिक साझेदारी के संबंधों को बहुत महत्व देते हैं.’ उन्होंने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि राष्ट्र प्रमुख के रूप में आपके कार्य हमारे मित्र राष्ट्रों के लाभ और अंतरराष्ट्रीय स्थिरता एवं सुरक्षा के हित में विभिन्न क्षेत्रों में रूसी-भारतीय राजनीतिक संवाद एवं रचनात्मक सहयोग को और मजबूत करेंगे.’

Also Read: द्रौपदी मुर्मू ने भारत के 15वें राष्ट्रपति पद की शपथ ली, 21 तोपों की सलामी, PM Modi समेत ये रहे उपस्थित
श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने घनिष्ठ संबंधों का किया जिक्र

श्रीलंका के नवनियुक्त राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने मुर्मू को बधाई दी और दोनों देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों का जिक्र करते हुए रेखांकित किया कि उनका नेतृत्व सौहार्दपूर्ण संबंधों को और मजबूत करने के संयुक्त प्रयासों को ‘नयी गति’ प्रदान करेगा. विक्रमसिंघे ने अपने संदेश में लिखा, ‘सबसे बड़े लोकतंत्रों में से एक में इस प्रमुख जिम्मेदारी के लिए आपकी नियुक्ति, आपकी क्षमता एवं राजनीतिक कौशल पर सरकार और लोगों के विश्वास का प्रमाण है.’

मालदीव के राष्ट्रपति सोलिह ने द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई

मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहीम मोहम्मद सोलिह ने भी द्रौपदी मुर्मू को उनके ‘ऐतिहासिक चुनाव’ पर बधाई दी. उन्होंने ट्वीट किया, ‘उनकी (मुर्मू) क्षमता और अनुभव निस्संदेह भारत को नयी ऊंचाइयों पर ले जायेगा. मैं मालदीव और भारत के बीच उनके नेतृत्व में घनिष्ठ संबंधों को बढ़ाने के लिए तत्पर हूं.’

नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने कही ये बात

नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने मुर्मू को शुभकामनाएं दीं और विश्वास व्यक्त किया कि उनके कार्यकाल के दौरान दोनों देशों के बीच सहयोग नयी ऊंचाइयों पर पहुंचेगा. वहीं, नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने ट्वीट किया, ‘नेपाल की सरकार और लोगों की ओर से, मैं द्रौपदी मुर्मू को भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर हार्दिक बधाई देना चाहता हूं. मुझे विश्वास है कि नेपाल और भारत के बीच शानदार द्विपक्षीय संबंध आने वाले दिनों में नयी ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे.’

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola