ePaper

CTET Admit Card Out: सीटीईटी दिसंबर 2024 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Updated at : 12 Dec 2024 11:42 AM (IST)
विज्ञापन
CTET Exam Guidelines

CTET Exam Guidelines

CTET दिसंबर 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से फौरन करें डाउनलोड.

विज्ञापन

CTET Admit Card Out: सीबीएसई यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आज 12 दिसंबर को सीटीईटी परीक्षा के दिसंबर सत्र के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वे नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से ctet.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

कैसे डाउनलोड करें CTET का एडमिट कार्ड?

1. सबसे पहले ctet.nic.in पर जाएं.
2. होमपेज पर आपको एडमिट कार्ड का लिंक दिखेगा, उसपर क्लिक करें.
3. अपने लॉगिन डिटेल्स भरें.
4. सबमिट पर क्लिक करें.
5. आपके स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा, उसे चेक करने के बाद डाउनलोड कर लें.

कब होगी CTET की परीक्षा?

CTET दिसंबर 2024 की परीक्षा 14 और 15 दिसंबर को आयोजित होगी. परीक्षा दो शिफ्ट में होगी जिसमें पेपर 1 की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक होगी, वहीं पेपर 2 की परीक्षा सुबह 9:30 से लेकर 12 बजे तक होगी. बता दें कि पेपर 1 की परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने 1 से 5वीं कक्षा के लिए आवेदन किया है और पेपर 2 कक्षा 6 से 8 के आवेदकों के लिए.

CTET एडमिट कार्ड में इन चीजों को करें चेक:

  • परीक्षा केंद्र का पूरा पता
  • परीक्षा का समय
  • परीक्षा की तिथि
  • परीक्षा का नाम
  • उम्मीदवार का सही नाम
  • उम्मीदवार की जन्मतिथि
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • आवश्यक निर्देश
  • परीक्षा के विषय
  • परीक्षा में प्रवेश का समय

परीक्षा से जुड़ी जानकारियों के लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

Also Read: JAC Board: 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन शुरू

Also Read: UP Police Constable Physical Test:  दिसंबर में शुरू होंगे यूपी पुलिस कांस्टेबल के लिए फिजिकल टेस्ट, यहां देखिए लेटेस्ट अपडेट

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola