ePaper

मामूली बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 34 अंकों की बढ़त

Updated at : 12 Dec 2024 9:47 AM (IST)
विज्ञापन
Stock Market

Stock Market

Stock Market Open: एशिया के दूसरे बाजारों की बात करें, तो जापान के निक्केई 225, हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट में बढ़त बनी रही. यूरोपीय और अमेरिकी बाजार बुधवार को मजबूती के साथ बंद हुए थे.

विज्ञापन

Stock Market Open: भारतीय शेयर बाजार बुधवार 12 दिसंबर 2024 को मामूली बढ़त के साथ खुला. कारोबार के आखिर में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 34.34 अंक या -0.04% की मामूली बढ़त के साथ 81,491.80 अंक पर पहुंच गया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 15.30 अंक की जोरदार 0.06% बढ़त के साथ 24,626.50 अंक पर पहुंच गया.

बीएसई में 14 शेयरों में बढ़त

बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से 15 शेयर बढ़त और 15 शेयर नरमी के साथ खुले. इसमें टेक महिंद्रा के शेयर को सबसे अधिक मुनाफा हुआ, जबकि टाइटन का शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहा. बढ़त में रहने वाले दूसरे शेयरों में भारती एयरटेल, टीसीएस, इंडसइंड बैंक, इन्फोसिस, पावरग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सनफार्मा, एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और नेस्ले इंडिया शामिल हैं.

एनएसई में ट्रेंट का शेयर सबसे अधिक मजबूत

एनएसई के 2340 शेयरों में से 1221 हरे निशान और 1052 शेयर लाल निशान पर रहे, जबकि 67 शेयरों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ. इनमें टेक महिंद्रा का शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहा और अपोलो हॉस्पिटल के शेयर में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. एनएसई में जिन दूसरे शेयर भी मजबूत हुए, उनमें भारती एयरटेल, टीसीएस, विप्रो और हिंडाल्को शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें: सोना एक बार फिर हो गया 80 हजारी, चांदी लगातार तीसरे दिन हुई मजबूत

एशिया के दूसरे बाजारों में बढ़त

एशिया के दूसरे बाजारों की बात करें, तो जापान के निक्केई 225, हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट में बढ़त बनी रही. यूरोपीय और अमेरिकी बाजार बुधवार को मजबूती के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड बुधवार को 0.06% उछलकर 73.57 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था.

इसे भी पढ़ें: पीएफ का पैसा निकालने के लिए नहीं लगाना पड़ेगा चक्कर, ईपीएफओ एटीएम उगलेगा नोट

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola