सोना एक बार फिर हो गया 80 हजारी, चांदी लगातार तीसरे दिन हुई मजबूत

Gold Price
Gold Rate: सीरिया में भू-राजनीतिक तनाव बढ़ गया है, जिसके चलते डॉलर इंडेक्स मजबूत हो गया है और ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें बढ़ गई हैं. इन कारणों से सोना में निवेश बढ़ा, जिसका असर उसकी कीमतों पर देखने को मिला.
Gold Rate: वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख के बीच आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की लिवाली बढ़ने से बुधवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना एक बार फिर से 80,000 रुपये के स्तर को लांघ गया. ऑल इंडिया बुलियन एसोसिएशन (एआईबीए) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 99.9% शुद्धता वाला सोना 620 रुपये उछलकर करीब तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर 80,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. मंगलवार को यह 79,780 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.
चांदी 1,450 रुपये उछली
लगातार तीसरे दिन तेजी जारी रखते हुए चांदी 1,450 रुपये उछलकर एक महीने के उच्चतम स्तर 96,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. मंगलवार को चांदी 94,850 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. 99.5% शुद्धता वाले सोने का भाव बुधवार को 620 रुपये उछलकर 80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. पिछले कारोबारी सत्र में यह 79,380 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.
कॉमेक्स में सोना 2700 डॉलर पर
एलकेपी सिक्योरिटीज में कमोडिटी और जिंस रिसर्च के उपाध्यक्ष जतिन त्रिवेदी ने कहा कि कॉमेक्स की कीमतें एक बार फिर 2,700 डॉलर के स्तर पर पहुंच गईं, जिससे सोने में मामूली बढ़त दर्ज की गई. एक सप्ताह पहले 2,600 डॉलर के समर्थन स्तर से इसमें जोरदार सुधार हुआ. उन्होंने कहा कि एमसीएक्स में सोने के 77,400-79,250 रुपये के दायरे में कारोबार करने की उम्मीद है. आंकड़ों के जारी होने से पहले इसमें उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स सोना वायदा 10.20 डॉलर प्रति औंस बढ़कर 2,728.60 डॉलर प्रति औंस हो गया.
इसे भी पढ़ें: BPSC Guidelines: 70वीं बीपीएससी परीक्षा परसो, यहां देखें जरूरी गाइडलाइंस
सीरिया में तनाव बढ़ने से बढ़ा सोने में निवेश
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के कमोडिटी विश्लेषक मानव मोदी ने भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कॉमेक्स में सोने की कीमतें एक बार फिर 2,700 डॉलर के पार पहुंच गईं, जिससे हाल के दिनों में सोने की कीमत में बढ़त जारी रही. सीरिया में भू-राजनीतिक तनाव बढ़ गया है, जिसके चलते डॉलर इंडेक्स मजबूत हो गया है और ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें बढ़ गई हैं. इन कारणों से सोना में निवेश बढ़ा, जिसका असर उसकी कीमतों पर देखने को मिला. हालांकि, एशियाई बाजारों में चांदी का भाव 0.33% कम बोला गया.
इसे भी पढ़ें: पेट्रोल पंप की तरफ दौड़ा दीजिए गाड़ी, तेल कंपनियों ने जारी की है नई कीमत, कहीं चूक गए तो?
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




