ट्विटर अकाउंट बैन करने के आदेश के खिलाफ कोर्ट जाएगी कांग्रेस, KGF-2 के साउंड ट्रैक उपयोग करने का आरोप

कांग्रेस पर कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगा है. एमआरटी म्यूजिक ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की है. जिसमें आरोप लगाया गया है कि पार्टी ने अपने ट्विटर अकाउंट में केजीएफ चैप्टर 2 फिल्म के साउंड ट्रैक का उपयोग किया है. जिसके बाद कंपनी ने बेंगलुरु की अदालत में याचिका दायर की.
बेंगलुरु की एक विशेष अदालत ने सोमवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और भारत जोड़ो यात्रा के ट्विटर हैंडल को ब्लॉक करने का निर्देश दिया. अब कांग्रेस पार्टी फैसले के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी में है. कर्नाटक कांग्रेस हाईकोर्ट में फैसले के खिलाफ रिट याचिका दायर करेगी.
कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप
दरअसल कांग्रेस पर कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगा है. एमआरटी म्यूजिक ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की है. जिसमें आरोप लगाया गया है कि पार्टी ने अपने ट्विटर अकाउंट में केजीएफ चैप्टर 2 फिल्म के साउंड ट्रैक का उपयोग किया है. जिसके बाद कंपनी ने बेंगलुरु की अदालत में याचिका दायर की. जिसके बाद सुनवाई करते हुए कोर्ट ने ट्विटर अकाउंट बैन करने और विपक्षी पार्टी द्वारा पोस्ट किये गये तीन ट्वीट हटाने का भी आदेश दिया.
#UPDATE | Karnataka Congress to file a writ petition in Karnataka HC to quash the Lower court's order to temporarily block the Twitter accounts of the Congress party and Bharat Jodo Yatra for using sound records of the film KGF Chapter-2. https://t.co/nCDwXnWu8u
— ANI (@ANI) November 8, 2022
एमआरटी म्यूजिक ने कांग्रेस के ट्विटर अकाउंट को स्थायी रूप से बैन करने की मांग की है
केजीएफ चैप्टर 2′ फिल्म के साउंड ट्रैक का कॉपीराइट धारक है. यह आरोप लगाया गया है कि इसके कॉपीराइट का उल्लंघन किया गया है और इसके कॉपीराइट संगीत का उपयोग करने पर कांग्रेस तथा इसके नेताओं के खिलाफ स्थायी रोक लगाने की मांग की गई है. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा, वादी ने विशेष रूप से सीडी प्रस्तुत कर एक-एक कर दोनों तरह की फाइल दिखाई, जिनमें उसके कॉपीराइट अधिकार वाली कृति का मूल प्रारूप और अवैध रूप से बनाया गया प्रारूप भी शामिल है.
कोर्ट ने कहा, कॉपीराइट को बढ़ाया नहीं दिया जा सकता
कोर्ट ले अपने आदेश में कहा, अगर कॉपीराइट का उल्लंघन हुआ है तो, सिनेमैटोग्राफी फिल्म्स, गीत, संगीत अलबम का कारोबार कर रहे वादी…को अपूर्णीय क्षति होगी और यह व्यापक रूप से ‘पाइरेसी’ को बढ़ावा देगी. अदालत ने ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर साक्ष्य के ऑडिट के लिए और उन्हें संरक्षित करने के लिए एक आयुक्त भी नियुक्त किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










