कांग्रेस का दावा- चुनाव से पहले फोन हैक करने की साजिश रच रही मोदी सरकार

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि यह 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले विदेशी मदद लेकर लोगों के फोन हैक करने की एक साजिश है.
कांग्रेस ने उस खबर को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाली सरकार पर रविवार को निशाना साधा, जिसमें दावा किया गया है कि केंद्र सरकार एक नई स्पाइवेयर प्रणाली हासिल करने पर विचार कर रही है.
कांग्रेस का दावा- फोन हैक करने की साजिश रच रही मोदी सरकार
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि यह 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले विदेशी मदद लेकर लोगों के फोन हैक करने की एक साजिश है.
‘फाइनेंशियल टाइम्स’ की खबर में हुआ बड़ा खुलासा
‘फाइनेंशियल टाइम्स’ की खबर में दावा किया गया है कि केंद्र विवादास्पद पेगासस प्रणाली की तुलना में ‘लोअर प्रोफाइल’ वाले नए स्पाइवेयर को खरीदने पर विचार कर रहा है.
जयराम रमेश ने मोदी सरकार पर लगाया लोकतंत्र पर हमला करने का आरोप
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक ट्वीट में कहा, ‘मोदी सरकार ने पिछले चुनावों से पहले विदेशी मदद से पेगासस द्वारा देश के नागरिकों, विपक्ष, न्यायपालिका, चुनाव आयुक्त, पत्रकारों पर जासूसी की. अब चुनाव से पहले एक बार फिर विदेशी सहायता लेकर देशवासियों के फोन को हैक कराने की साजिश सामने आ गई है. यह लोकतंत्र पर सीधा हमला है.
67 करोड़ लोगों के डेटा चोरी मामले में भी कांग्रेस ने सरकार को घोरा
कांग्रेस ने 66.9 करोड़ व्यक्तियों और निजी संगठनों का निजी एवं गोपनीय डेटा चोरी मामले में सरकार से स्पष्टीकरण मांगा और कहा कि यह भारतीयों की निजता एवं सुरक्षा पर हमला है. तेलंगाना की साइबराबाद पुलिस ने शनिवार को बताया था कि उसने 24 राज्यों तथा आठ महानगरों के 66.9 करोड़ व्यक्तियों और निजी संगठनों का निजी एवं गोपनीय डेटा चुराने, अपने पास रखने और बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में मीडिया रिपोर्ट साझा करते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, भारत के 67 करोड़ लोगों की निजी जानकारियां कैसे और क्यों चोरी हो गईं? सेना का डाटा किसने और कैसे चोरी किया?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










