Congress Candidates List: असम और मध्य प्रदेश उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की घोषणा, देखें लिस्ट

Mallikarjun Kharge
Congress Candidates List: कांग्रेस ने असम और मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर रविवार को अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी.
Congress Candidates List: कांग्रेस ने असम के लिए चार और मध्य प्रदेश के लिए दो सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा रविवार को की. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उम्मीदवारों के नामों पर अपनी मुहर लगाई.
असम
धोलाई (एससी) – श्री ध्रुबज्योति पुरकायस्थ
सिदली (एसटी) – संजीब वारले
बोंगाईगांव – ब्रजेंजीत सिन्हा
सामागुरी – तंजील हुसैन
मध्य प्रदेश
विजयपुर – मुकेश मल्होत्रा
बुधनी – राजकुमार पटेल
असम की पांच विधानसभा सीट पर नौ लाख से अधिक मतदाता
असम के पांच विधानसभा क्षेत्रों में 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव में नौ लाख से अधिक मतदाता मतदान के लिए पात्र हैं. धोलाई (सुरक्षित), सामागुरी, बेहाली, बोंगाईगांव और सिदली (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव की जरूरत इसलिए उत्पन्न हुई है क्योंकि इन सीट के विधायक कुछ माह पहले हुए लोकसभा चुनाव में सांसद चुने गये थे.
असम के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में कुल 910,665 मतदाता
इन पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 910,665 मतदाताओं में 455,924 पुरूष और 454,722 महिलाएं हैं. इस उपचुनाव में पांच विधानसभा क्षेत्रों में 1078 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जायेंगे. सिदली में सबसे अधिक 273 मतदान केंद्र हैं जबकि बेहाली में सबसे कम 154 मतदान केंद्र हैं. 4389 मतदाता दिव्यांग हैं जबकि 3788 मतदाता 85 साल से अधिक उम्र के हैं. मतदान सुबह सात बजे प्रारंभ होगा जो शाम पांच बजे तक चलेगा और मतदान के आखिर तक जो लोग मतदान केंद्रों पर पहुंच जायेंगे उन्हें वोट डालने दिया जाएगा. मतगणना 23 नवंबर को होगी.
बीजेपी 3 और असम गण परिषद दो सीटों पर लड़ेगी चुनाव
सत्तारूढ़ गठबंधन ने फैसला किया है कि भाजपा तीन सीट – धोलाई (सुरक्षित), बेहाली और सामगुरी से चुनाव लड़ेगी, जबकि उसकी सहयोगी असम गण परिषद (अगप) बोंगाईगांव और यूपीपीएल सिदली (सुरक्षित) से चुनाव लड़ेगी.
इस कारण से असम की सभी पांच सीटें हुईं खाली
धोलाई (सुरक्षित) सीट भाजपा विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री परिमल शुक्लाबैद्य के सिलचर (सुरक्षित) संसदीय क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद रिक्त हुई थी. इसी तरह बेहाली भाजपा विधायक रंजीत दत्ता ने सोनितपुर लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की थी. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सहयोगी अगप के बोंगाईगांव सीट से विधायक फणीभूषण चौधरी बारपेटा लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे. इसके अतिरिक्त, यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) से जोयंता बसुमतारी कोकराझार (सुरक्षित) संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित हुए. वह सिडली के विधायक थे. सामागुरी से कांग्रेस विधायक रकीबुल हुसैन ने धुबरी संसदीय सीट रिकॉर्ड 10 लाख से अधिक वोट के अंतर से जीती.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










