सीएम फडणवीस पर कांग्रेस नेे बोला हमला: UCC नहीं, पहले पुल-सड़क और सिलेंडरों का मांगा जवाब

Updated:
विज्ञापन

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत

Congress vs BJP Controversy : कांग्रेस ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा समान नागरिक संहिता (UCC) पर समिति बनाने को जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की चाल बताया है. पार्टी ने पुलों के गिरने, खराब सड़कों और बाढ़ में बहे सिलेंडरों का मुद्दा उठाते हुए सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

Congress vs BJP Controversy : कांग्रेस ने महाराष्ट्र बीजेपी सरकार द्वारा समान नागरिक संहिता (UCC) का मसौदा तैयार करने के लिए सात सदस्यीय समिति बनाए जाने पर तीखी हमला बोला है. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत कहा कि सीएम जनता के असली मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए नए-नए एजेंडे ला रही है. उन्होंने कहा विधानसभा में सीएम फडणवीस सवाल पूछने पर विपक्ष नेताओं को धमकाया जा रहा है.

विज्ञापन

पुल, सड़क और विधानसभा की भाषा पर सवाल

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सीएम फडणवीस पर तंज कसते हुए कहा कि महाराष्ट्र में लगातार पुल गिरने और खराब सड़कों की दुर्घटना हो रही हैं. उन्होंने सीएम पर विधानसभा में सवाल पूछने वालों के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है. कांग्रेस प्रवक्ता श्रीनेत कहा कि लोकतंत्र में आलोचना का जवाब तथ्यों से दिया जाना चाहिए, न कि सवाल करने पर इनको कुत्ता भी पूछता है, जैसे अपमानजनक शब्दों से. उन्होंने कहा कि सीएम फडणवीस को विधानसभा में बोली गई बातों के लिए सार्वजनिक रूप से जनता से माफी मांगनी चाहिए.

रायगढ़ में बहते सिलेंडरों का भी उठाया मुद्दा

कांग्रेस नेता श्रीनेत ने रायगढ़ जिले में बाढ़ के दौरान रसोई गैस सिलेंडरों के बहने की घटना का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि फडणवीस सरकार की लापरवाही का नतीजा है. उन्होंने आरोप लगाया कि जनता की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर सरकार की प्राथमिकता दिखाई नहीं दे रही है.

मुख्य मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि फडणवीस सरकार ऐसे मुद्दे उठाती है जिनसे लोगों का ध्यान महंगाई, खराब बुनियादी ढांचे और प्रशासनिक विफलताओं से हट जाए. उन्होंने कहा कि जनता अब जवाब चाहती है और सरकार को राजनीतिक एजेंडा चलाने के बजाय विकास, सुरक्षा और महंगाई से निजात चाहती है.सरकार को इस नाकामी को छुपाने के लिए जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है.

यह भी पढ़ें- TMC को झटका, सुखेंदु समेत तीन पूर्व सांसद बीजेपी में शामिल


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola