TMC को झटका, सुखेंदु समेत तीन पूर्व सांसद बीजेपी में शामिल

Updated:
विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस के तीन पूर्व सांसद भाजपा में शामिल ( स्रोत- पीटीआई)

तृणमूल कांग्रेस के तीन पूर्व सांसद भाजपा में शामिल ( स्रोत- पीटीआई)

Setback for TMC : राज्यसभा चुनाव से पहले टीएमसी को फिर झटका लगा है. टीएमसी के तीन पूर्व राज्यसभा सांसद- सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर रॉय और प्रकाश बारिक ने बीजेपी का दामन थाम लिया है.

विज्ञापन

Setback for TMC : तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पूर्व राज्यसभा सदस्य सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर राय और प्रकाश चिक बराइक ने गुरुवार (9 जुलाई) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए. तीनों नेताओं ने पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. साल्ट लेक स्थित पार्टी ऑफिस में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान समिक भट्टाचार्य ने तीनों पूर्व सांसदों का पार्टी का झंडा देकर स्वागत किया. इस अवसर पर प्रदेश भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे.

पिछले महीने टीएमसी से दिया था इस्तीफा

सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर राय और प्रकाश चिक बराइक ने पिछले महीने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद राज्यसभा की सदस्यता और पार्टी, दोनों से इस्तीफा दे दिया था. इस मौके पर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा कि तीनों पूर्व सांसदों के लंबे राजनीतिक अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा और उनके शामिल होने से पश्चिम बंगाल में भाजपा का संगठन और अधिक मजबूत होगा.

सुष्मिता देव ने 'डबल इंजन' सरकार की तारीफ की

बीजेपी में शामिल होने के बाद सुष्मिता देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और डबल इंजन सरकार वाले राज्यों में हुए विकास को नकारा नहीं जा सकता. उन्होंने पश्चिम बंगाल की जनता से अपील करते हुए कहा कि अगर राज्य में भाजपा की सरकार बनती है और दो साल का मौका मिलता है, तो असम और त्रिपुरा की तरह बंगाल की तस्वीर भी बदल जाएगी. उन्होंने टीएमसी नेताओं के बयानों का हवाला देते हुए पार्टी पर भी सवाल उठाए.

शमिक भट्टाचार्य ने TMC सरकार पर साधा निशाना

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि पिछले 50 वर्षों में पहले वाम मोर्चा और फिर टीएमसी के शासन में पश्चिम बंगाल का विकास रुक गया. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 15 साल में राज्य की लोकतांत्रिक व्यवस्था कमजोर हुई है. भट्टाचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए तीनों पूर्व सांसद भाजपा में शामिल हुए हैं और पार्टी उनका पूरे दिल से स्वागत करती है.

यूसुफ पठान और प्रसेनजीत की मुलाकातों से बढ़ी राजनीतिक चर्चा

इसी बीच नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) के सांसद और पूर्व टीएमसी सांसद यूसुफ पठान भी राज्य के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी से मिलने पहुंचे. वहीं अभिनेता प्रसेनजीत चटर्जी की भी हालिया राजनीतिक मुलाकातों ने बंगाल की सियासत में नई चर्चाओं को जन्म दिया है. लगातार हो रहे इन घटनाक्रमों ने राज्यसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल की राजनीति को और अधिक गर्मा दिया है.

यह भी पढ़ें- बंगाल में ईडी का एक्शन : तृणमूल के 3 बैंक खातों में जमा 440 करोड़ रुपए फ्रीज, टीएमसी ने बताया राजनीतिक प्रतिशोध


विज्ञापन
Satyendra Giri

लेखक के बारे में

By Satyendra Giri

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola