Congress Foundation Day: स्थापना दिवस पर बोले गहलोत, BJP-RSS उड़ा रहे संविधान की धज्जियां, लड़ाई जारी
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 28 Dec 2022 10:44 AM
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस की स्थापना से जुड़ी एक पुरानी फोटो साझा करते हुए ट्वीट किया, कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर सभी कांग्रेस जन को हार्दिक शुभकामनाएं. हमारे लिए आज का दिन बहुत ही गर्व और गौरव का दिवस है.
कांग्रेस के 138वें स्थापना दिवस के मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी और आरएसएस पर हमला किया है. उन्होंने कहा, 138 साल का लंबा सफर तय करके कांग्रेस यहां तक पहुंची है. भाजपा और RSS के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी. ये संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं, देश इसे बर्दाश्त नहीं करेगा.
गहलोत ने कांग्रेस स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस की स्थापना से जुड़ी एक पुरानी फोटो साझा करते हुए ट्वीट किया, कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर सभी कांग्रेस जन को हार्दिक शुभकामनाएं. हमारे लिए आज का दिन बहुत ही गर्व और गौरव का दिवस है. उन्होंने लिखा, “कांग्रेस पार्टी की स्थापना को लंबा सफर तय करते-करते 137 वर्ष हो गए… 137 साल के त्याग, बलिदान, कुर्बानी का शानदार इतिहास स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया है.
50 साल में पहली बार दलित वर्ग का एक व्यक्ति कांग्रेस अध्यक्ष बना – गहलोत
गहलोत ने मल्लिकार्जुन खरगे के कांग्रेस का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का जिक्र करते हुए कहा, 50 साल में पहली बार दलित वर्ग का एक व्यक्ति हमारी पार्टी का अध्यक्ष बना है. पूरे देश में एक माहौल बना है. उन्हीं के सानिध्य में हम सब मिलकर आने वाले समय में… राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के समाप्त होने के बाद .. जो नये कार्यक्रम दिए गए हैं, उन्हें लेकर गली-गली, गांव-गांव जांएगे.
Also Read: आपके घर में किसी ने देश के लिए जान दी है क्या ? मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया विवादित बयान, देखें VIDEO
Jaipur | Our fight is of ideology against RSS-BJP. They are weakening democracy, and people will not tolerate it. After 50 years, a Dalit has become the president of our party: Rajasthan CM Ashok Gehlot pic.twitter.com/tJ0C1BBWzT
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) December 28, 2022
सचिन पायलट ने भी ट्वीट कर बधाई दी
पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने ट्वीट किया, “राष्ट्र की एकता, अखंडता, संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा को सर्वोपरि मानकर जनसेवा के प्रति सदैव समर्पित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस के सुअवसर पर समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व कांग्रेसजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










