Coimbatore Car Blast Case: 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गये सभी 5 आरोपी, जानें क्या है मामला

Updated:
विज्ञापन
Coimbatore Car Blast Case: 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गये सभी 5 आरोपी, जानें क्या है मामला

Coimbatore car blast case : गिरफ्तार किये गये पांचों लोगों की पहचान मोहम्मद तलका, मोहम्मद अजहरुद्दीन, मोहम्मद रियाज, फिरोज इस्माइल तथा मोहम्मद नवाज इस्माइल के रूप में की गयी है. सभी आरोपियों की उम्र 20 से 30 साल के बीच है.

विज्ञापन

तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक कार में हुये धमाके के सिलसिले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों को जज के सामने पेश किया. जिसके बाद को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. सभी पांचों आरोपियों को कोयंबटूर केंद्रीय कारागार ले जाया गया है.

गिरफ्तार किये गये पांचों लोगों की हुई पहचान

गिरफ्तार किये गये पांचों लोगों की पहचान मोहम्मद तलका, मोहम्मद अजहरुद्दीन, मोहम्मद रियाज, फिरोज इस्माइल तथा मोहम्मद नवाज इस्माइल के रूप में की गयी है. सभी आरोपियों की उम्र 20 से 30 साल के बीच है. शहर के पुलिस आयुक्त वी बालकृष्णन ने बताया कि उनमें से कुछ लोगों के साथ राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण ने 2019 में पूछताछ कर चुकी है. उन्होंने बताया कि पुलिस उसके बाद उनकी गतिविधियों की जांच कर रही है.

कोयंबटूर कार धमाके में एक की हो गयी थी मौत, पुलिस कर रही है जांच

कोयंबटूर कार धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी. पुलिस इस मामले की सभी कोणों से जांच कर रही है और इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि इसमें कोई आतंकी गतिविधि का मामला तो नहीं है. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि हादसे में मारे गये जेमिशा मुबीन का मोहम्मद अजहरुद्दीन के साथ कोई संपर्क तो नहीं है. मोहम्मद अजहरुद्दीन के खिलाफ 2019 में श्रीलंका के चर्च में इस्टर के मौके पर हुये हमले का आरोप है, जिसमें 250 लोगों की मौत हो गयी थी. पुलिस आयुक्त वी बालकृष्णन ने बताया, बालाकृष्णन ने बताया कि मुबीन के आवास से 75 किलोग्राम पोटाशियम नाइट्रेट और अलमुनियम पाउडर बरामद किया गया है. आयुक्त ने कहा कि पकड़े गये तीन लोग सीसीटीवी फुटेज में मुबीन के साथ पहले देखे गये थे, दोनों दो एलपीजी सिलेंडर रखे हुये थे और साथ में छोटे ड्रम भी थे, जिन्हे फोरेंसिक जांच के लिये भेजा गया है.

Also Read: कोयंबटूर ब्लास्ट को BJP ने बताया आत्मघाती हमला, गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, एनआईए जांच की अपील

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola