कोयंबटूर ब्लास्ट को BJP ने बताया आत्मघाती हमला, गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, एनआईए जांच की अपील

Published by : Pritish Sahay Updated At : 25 Oct 2022 8:37 PM

विज्ञापन

Coimbatore Blast: कोयंबटूर कार ब्लास्ट को बीजेपी के तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने सुसाइड अटैक मानने की बात कही है. यहीं नहीं, प्रदेश अध्यक्ष ने इस घटना को लेकर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखा है. अपने पत्र में अन्नामलाई ने घटना को लेकर एनआईए जांच कराने की बात कही है.

विज्ञापन

Coimbatore Blast: तमिलनाडु के कोयंबटूर में रविवार को हुए कार विस्फोट में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. बता दें, कार में लगे सिलेंडर में विस्फोट से उसमें सवार जेमिशा मुबीन की मौत हो गयी थी. वहीं, घटना के बाद पुलिस ने कार में पोटेशियम नाइट्रेट जैसे किसी विस्फोटक के रखे होने की बात कही थी. पोटेशियम नाइट्रेट का इस्तेमाल देसी बम बनाने में किया जाता है. इस घटना को लेकर पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

एनआईए से जांच कराने की अपील: कोयंबटूर कार ब्लास्ट को बीजेपी के तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने सुसाइड अटैक मानने की बात कही है. यहीं नहीं, प्रदेश अध्यक्ष ने इस घटना को लेकर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखा है. अपने पत्र में अन्नामलाई ने घटना को लेकर एनआईए जांच कराने की बात कही है.

न्यूज एजेंसी एएनआई रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने घटना को लेकर मीडिया से भी बात की. उन्होंने कहा कि दीपावली से एक दिन पहले कोयंबटूर शहर में कार ब्लास्ट की घटना सामने आती है. उन्होंने कहा कि एनआईए के रेड और गिरफ्तारियां जाहिर करती हैं कि कोयंबटूर एक बड़ा आतंकी गढ़ बन चुका है. यही नहीं पुलिस ने मृतक जमेशा मुबीन के घर से 50 किलो अमोनियम नाइट्रेट, पोटेशियम, सोडियम, फ्यूज वायर और 7 वोल्ट की बैटरी बरामद की है. हालांकि, पुलिस ने अभी तक इन चीजों का खुलासा नहीं किया है.

आतंकी हमले के एंगल से भी जांच: वहीं, विस्फोट के बाद पुलिस इस घटना की विस्तृत जांच कर रही है. इसके अलावा पुलिस घटना को लेकर आतंकी हमले के एंगल से भी जांच कर रही है. पुलिस यह पता लगाने का कोशिश कर रही है कि विस्फोट के पीछे कोई आतंकी गतिविधि तो नहीं.  इसके अलावा पुलिस इसकी भी जांच कर रही है कि विस्फोट में मारे गये जेमिशा मुबीन का मोहम्मद अजहरुद्दीन के साथ कोई संपर्क तो नहीं.
भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola