Punjab News: अबोहर पहुंचे सीएम मान, केजरीवाल और सिसोदिया, संजय वर्मा के परिवार को पूर्ण सुरक्षा और न्याय का दिया भरोसा
Published by : Pritish Sahay Updated At : 01 Aug 2025 10:05 PM
Punjab News
Punjab News: सीएम मान और अरविंद केजरीवाल ने वर्मा परिवार से कहा कि इस हत्या में शामिल दो गैंगस्टर पंजाब पुलिस के साथ मुठभेड़ में पहले ही मारे जा चुके हैं. उन्होंने आश्वासन दिया कि इस घटना में पीड़ित परिवार के साथ पूर्ण न्याय होगा. इस घिनौने अपराध में संलिप्त किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि वर्मा परिवार सहित पंजाब के हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है
Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जाने माने व्यवसायी स्वर्गीय संजय वर्मा के निवास पर जाकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदना जताई. मुख्यमंत्री मान और अरविंद केजरीवाल ने संजय वर्मा के भाई जगत वर्मा से मिलकर दुख साझा किया. उन्होंने कहा कि यह न केवल परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है, बल्कि समाज के लिए भी एक गहरी हानि है, जिसने एक संकल्पशील, कर्मठ और प्रेरणादायी व्यक्तित्व को खो दिया है. दोनों नेताओं ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति और परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान हो.
वर्मा परिवार ने हासिल किया है ऊंचा मुकाम
सीएम मान और अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वर्मा परिवार ने कठिन परिश्रम, समर्पण और दृढ़ प्रतिबद्धता के बल पर समाज में ऊंचा मुकाम हासिल किया है. जिसके कारण अबोहर शहर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है. उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि इस दुख की इस घड़ी में पंजाब सरकार उनके साथ चट्टान की तरह खड़ी है. भगवंत मान और केजरीवाल ने यह भी दोहराया कि राज्य सरकार जघन्य अपराधों के प्रति किसी प्रकार की नरमी नहीं बरतेगी और दोषियों को ऐसी सजा दिलाई जाएगी जो समाज के लिए उदाहरण बनेगी.
परिवार के साथ होगा पूर्ण न्याय- सीएम मान
सीएम मान और अरविंद केजरीवाल ने वर्मा परिवार से कहा कि इस हत्या में शामिल दो गैंगस्टर पंजाब पुलिस के साथ मुठभेड़ में पहले ही मारे जा चुके हैं. उन्होंने आश्वासन दिया कि इस घटना में पीड़ित परिवार के साथ पूर्ण न्याय होगा. इस घिनौने अपराध में संलिप्त किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि वर्मा परिवार सहित पंजाब के हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसके लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ी जाएगी.
पीड़ित परिवार ने जताया सीएम मान का आभार
इस मौके पर संजय वर्मा के भाई जगत वर्मा ने इस मामले में पंजाब पुलिस की ओर से की गई तेज और निर्णायक कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री मान का आभार प्रकट किया. उन्होंने इस दुख की घड़ी में साथ खड़े होने और अपराधियों के विरुद्ध मिसाली कार्रवाई कर न्याय दिलाने के लिए दोनों नेताओं का धन्यवाद किया. इस अवसर पर आप पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










