भारत का दौरा करेंगे चीन के विदेश मंत्री किन गांग, जी-20 के विदेश मंत्रियों की बैठक में होंगे शामिल

Published by :KumarVishwat Sen
Updated at :28 Feb 2023 5:01 PM
विज्ञापन
भारत का दौरा करेंगे चीन के विदेश मंत्री किन गांग, जी-20 के विदेश मंत्रियों की बैठक में होंगे शामिल

विदेश मंत्रालय की ओर से की गई घोषणा के अनुसार, अपने भारतीय समकक्ष मंत्री एस जयशंकर के निमंत्रण पर विदेश मंत्री किन गांग दो मार्च को नई दिल्ली में जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे. भारत ने पिछले साल एक दिसंबर को जी-20 की अध्यक्षता संभाली है.

विज्ञापन

बीजिंग : विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी है कि चीन के विदेश मंत्री किन गांग इस सप्ताह भारत की यात्रा करेंगे और वे 2 मार्च को जी-20 समूह के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे. वर्ष 2019 में सीमा तंत्र के विषय पर विशेष प्रतिनिधियों की वार्ता में शामिल होने के लिए पूर्ववर्ती वांग यी की नई दिल्ली की यात्रा के बाद किसी चीनी विदेश मंत्री की यह पहली भारत की यात्रा होगी. इस वार्ता में वांग और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल विशेष प्रतिनिधि थे.

नई दिल्ली में जी-20 की बैठक में होंगे शामिल

चीन के विदेश मंत्रालय की ओर से की गई घोषणा के अनुसार, अपने भारतीय समकक्ष मंत्री एस जयशंकर के निमंत्रण पर विदेश मंत्री किन गांग दो मार्च को नई दिल्ली में जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे. भारत ने पिछले साल एक दिसंबर को जी-20 की अध्यक्षता संभाली है.

जी-20 की वैश्विक जीडीपी में 82 फीसदी हिस्सेदारी

जी-20 के सदस्य देश वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद के लगभग 85 फीसदी, वैश्विक व्यापार के 75 फीसदी से अधिक और दुनिया की आबादी के लगभग दो-तिहाई का प्रतिनिधित्व करते हैं. जी-20 के सदस्य देशों में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, दक्षिण कोरिया, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, ब्रिटेन और अमेरिका शामिल हैं. यूरोपीय यूनियन भी इसका हिस्सा है.

Also Read: G-20 Summit: जी-20 के लिए रांची की तैयारी पूरी, आज से पहुंचेंगे विदेशी मेहमान
मई 2020 से भारत-चीन के रिश्तों में दरार

बता दें कि मई 2020 में पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में भारत-चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद से दोनों देशों के बीच संबंधों में लगभग शिथिलता आ गई है. गतिरोध को दूर करने के लिए दोनों देशों ने सैन्य कमांडर स्तर की 17 उच्च स्तरीय वार्ता की है. भारत का कहना है कि जब तक सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति नहीं होगी तब तक चीन के साथ उसके संबंध सामान्य नहीं हो सकते.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola