China Support Pakistan: चीन का असली चेहरा सामने आया, वांग यी बोले- हम पाकिस्तान के साथ हैं

Updated:
विज्ञापन
China Support Pakistan

China Support Pakistan

China Support Pakistan: समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, चीन के विदेश मंत्री ने मौजूदा हालात में पाकिस्तान द्वारा दिखाए गए संयम की सराहना की और इसे जिम्मेदार रवैया बताया. उन्होंने कहा, “पाकिस्तान का रणनीतिक सहयोगी और भरोसेमंद मित्र होने के नाते, चीन हर हाल में पाकिस्तान के साथ खड़ा रहेगा.

विज्ञापन

China Support Pakistan: जम्मू-कश्मीर में संघर्षविराम के कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान ने उसका उल्लंघन कर दिया. इस दौरान जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर ड्रोन दिखने की खबर साझा की. इस बीच चीन ने पाकिस्तान का खुला समर्थन करते हुए बयान जारी किया, जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने एक फोन कॉल के दौरान पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार को भरोसा दिलाया कि चीन पाकिस्तान की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और राष्ट्रीय स्वतंत्रता के समर्थन में पूरी मजबूती से खड़ा है. इस बातचीत के तुरंत बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान जारी किया. बयान के अनुसार, इशाक डार ने वांग यी को क्षेत्रीय हालात और जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच हुई सैन्य झड़पों की जानकारी दी.

चीन ने पाकिस्तान के ‘संयम’ की तारीफ की

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, चीन के विदेश मंत्री ने मौजूदा हालात में पाकिस्तान द्वारा दिखाए गए संयम की सराहना की और इसे जिम्मेदार रवैया बताया. उन्होंने कहा, “पाकिस्तान का रणनीतिक सहयोगी और भरोसेमंद मित्र होने के नाते, चीन हर हाल में पाकिस्तान के साथ खड़ा रहेगा.” इसके अलावा, इशाक डार ने तुर्की के विदेश मंत्री हाकन फिदान से भी फोन पर बात की और उन्हें क्षेत्र की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया.

भारत का कड़ा संदेश

पाकिस्तान द्वारा संघर्षविराम के उल्लंघन के तुरंत बाद भारत की तरफ से भी एक आधिकारिक बयान जारी किया गया, जिसमें कहा गया, “पिछले कुछ घंटों में बार-बार उस सहमति का उल्लंघन हुआ है, जो आज शाम भारत और पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशकों (DGMO) के बीच बनी थी.” बयान में आगे कहा गया, “भारतीय सेना इन उल्लंघनों का उचित और कड़ा जवाब दे रही है. हम इसे बहुत गंभीरता से ले रहे हैं और पाकिस्तान से अपील करते हैं कि वह इस पर तत्काल और जिम्मेदारीपूर्ण कार्रवाई करे. सीमा पर हमारी सेनाएं पूरी सतर्कता के साथ निगरानी कर रही हैं और किसी भी दोहराव की स्थिति में उन्हें सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.”

Also Read: विदेश सचिव विक्रम मिस्री का बड़ा बयान, पाकिस्तान ने सैन्य समझौते का उल्लंघन किया, भारत की कड़ी चेतावनी

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola