COVID-19 से लड़ने में सफल हो रहा चीन, कारगर साबित हो रही ये दवाएं

Author : sumitkumar1248654 Published by : Prabhat Khabar Updated At : 20 Mar 2020 12:18 PM

विज्ञापन

China overcome coronavirus know about effective drugs अभी तक COVID-19 का कोई उपचार संभव नहीं हो पाया है. हालांकि, इसकी शोध चल रही है. अभी हाल ही में अमेरिका ने कहा था कि उन्होंने इस वायरस की दवा बना ली गई हैं और कुछ मरीजों पर इसका परीक्षण भी किया जा रहा हैं.

विज्ञापन

अभी तक COVID-19 का कोई उपचार संभव नहीं हो पाया है. हालांकि, इसकी शोध चल रही है. अभी हाल ही में अमेरिका ने कहा था कि उन्होंने इस वायरस की दवा बना ली गई हैं और कुछ मरीजों पर इसका परीक्षण भी किया जा रहा हैं.

लेकिन चीन में नया आंकड़ा सामने आया हैं जिसमें वहां मरीज तेजी से स्वस्थ्य हो रहे हैं. चीन का सबसे संवेदनशील शहर वुहान में एक हफ्ते में कोई भी संक्रमित मरीज नहीं मिला हैं. जबकी 703 मरीज पूरी तरह स्वस्थ्य होकर घर लौट चुका हैं.

ऐसे में चीन के एक वेबसाइट ने खबर छापी है जिसमें कुछ दवाएं बतायी जा रही हैं, खबर में बताया गया हैं कि कुछ दवाएं और उपचार हैं जो मरीजों के इलाज में कारगर साबित हो रही है. आइये, डालते हैं उन दवाओं पर एक नजर….

फेविपिरविर (Favipiravir)
undefined

फवीपिरावीर जापान में विकसित एक एंटीवायरल दवा है जिसका उपयोग शरीर में मौजूद राइबोन्यूक्लिक एसिड के आसपास कई वायरस खिलाफ किया जाता है.

17 मार्च को चीन के नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी डेवलपमेंट के प्रमुख झांग शिनमिन ने कहा है कि निमोनिया के इलाज में प्रभावकारी यह दवा कोरोनोवायरस के उपचार में लाभकारी साबित हो रही हैं. इलाज के बाद पता चला है कि यह दवाई रोगियों के फेफड़ों को नियंत्रण में लाकर तेज़ी से ठीक कर रहा हैं.

क्लोरोक्वीन फॉस्फेट (Chloroquine phosphate)
undefined

यह दवा 1950 के दशक में विकसित की गयी हैं. इसे मलेरिया के इलाज में उपयोग में लाया जाता रहा हैं. एक परीक्षण के दौरान देखा गया कि कोरोनोवायरस वृद्धि को रोकने में यह दवा कारगार साबित हो रही है.

कोरोना को नियंत्रण कर रहे विशेषज्ञ झोंग नानशान की मानें तो यह दवा इस वायसर से प्रभावित गंभीर रोगियों का अधिक तेजी से उपचार कर रहा है.

प्लाज्मा ट्रांसफ्यूजन थेरेपी (Plasma Transfusion Therapy)
undefined

COVID-19 से उबरने वाले रोगियों में देखा गया है कि वे प्लाज्मा ट्रांसफ्यूजन थेरेपी के जरीये जल्द ठीक हो रहे हैं. इसका उपचार ज्यादा प्रभावी साबित हुआ हैं.

रेमेडिसविर (Remdesivir)
undefined

यह एक जैवविरोधी दवा है जिसे अमेरिकी जैव प्रौद्योगिकी कंपनी गिलियड साइंसेज ने इबोला के उपचार के लिए विकसित किया था.

दरअसल चीन में परीक्षण का नेतृत्व कर रहे काओ बिन ने कहा है कि यह दवा कोरोना के कहर को रोकती नहीं हैं बल्कि, यह दवा कोरोनो वायरस के विकास को रोकने में प्रभावी है.

पारंपरिक चीनी औषधि
undefined

COVID-19 की रोकथाम और उपचार में पारंपरिक चीनी चिकित्सा ने भी बड़ी भूमिका निभाई है. चीन में कोरोना वायरस से संक्रमित 90 प्रतिशत से अधिक रोगियों का इलाज से किया गया है.

विज्ञापन
sumitkumar1248654

लेखक के बारे में

By sumitkumar1248654

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola