Watch Video: 13 महिला समेत कुल 21 नक्सलियों ने किया सरेंडर, AK 47 सहित कई हथियार भी सौंपे

सरेंडर करते नक्सली कैटर
Chhattisgarh Naxal Surrender: छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान में रविवार को बड़ी सफलता मिली. 13 महिलाओं समेत कुल21 नक्सलियों पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया और भारी मात्रा में हथियार भी सौंपे.
Chhattisgarh Naxal Surrender: छत्तीसगढ़ के केशकाल संभाग (उत्तर उप-क्षेत्रीय ब्यूरो) की कुएमारी/किस्कोडो एरिया कमेटी के कुल 21 माओवादियों ने 18 हथियारों के साथ पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. जिनमें संभाग समिति सचिव मुकेश भी शामिल हैं. 21 कार्यकर्ताओं में 4 डीवीसीएम, 9 एसीएम और 8 पार्टी सदस्य शामिल हैं. इनमें 13 महिला कार्यकर्ता और 8 पुरुष कार्यकर्ता हैं. कार्यकर्ताओं ने 3 एके 47 राइफलें, 4 एसएलआर राइफलें, 2 इंसास राइफलें, 6 .303 राइफलें, 2 सिंगल शॉट राइफलें और 1 बीजीएल हथियार भी सौंपे हैं.
शांति का मार्ग चुनें माओवादी, अन्यथा परिणाम भुगतने के लिए रहें तैयार : आईजी
बस्तर के आईजी पी सुंदरराज ने कहा, “कांकेर जिले में आज एक और निर्णायक कदम उठाया गया, जब 21 और माओवादी स्वेच्छा से मुख्यधारा में लौट आए. यह वामपंथी उग्रवादी प्रभाव को रोकने, सामुदायिक विश्वास बनाने और बस्तर में शांति एवं विकास को बढ़ावा देने के हमारे प्रयासों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है. इन 21 माओवादियों के पुनर्वास और पुनः एकीकरण की प्रक्रिया चल रही है, जो एक सुरक्षित, समावेशी ���र प्रगतिशील समाज के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है. हम एक बार फिर क्षेत्र के शेष माओवादी माओवादियों से आग्रह करते हैं कि वे शांति का मार्ग चुनें और समाज में लौट आएं, अन्यथा परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें.”
अक्टूबर में अब तक 250 से अधिक नक्सलियों ने किया सरेंडर
केंद्र और राज्य सरकार की नक्सल विरोधी अभियान के तहत केवल अक्टूरब में अब तक 250 से अधिक नक्सलियों ने सरेंडर किया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ऐलान कर चुके हैं कि 2026 तक देश से नक्सलियों का सफाया कर दिया जाएगा. उन्होंने नक्सलियों से सरेंडर करने की अपील भी की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










