प्रसार भारती के पूर्व CEO शशि शेखर वेम्पति बने सेंसर बोर्ड के नए अध्यक्ष, प्रसून जोशी का लेंगे स्थान
शशि शेखर वेम्पति, फोटो एक्स
Censor Board New Chairperson: प्रसार भारती के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) शशि शेखर वेम्पति को बुधवार को सरकार ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ( सेंसर बोर्ड, CBFC) का अध्यक्ष नियुक्त किया.
Censor Board New Chairperson: वेम्पति, प्रसून जोशी का स्थान लेंगे, जिन्हें हाल ही में प्रसार भारती का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. जाने-माने गीतकार एवं कवि जोशी आठ वर्षों से अधिक समय तक सीबीएफसी के अध्यक्ष रहे.
कौन हैं शशि शेखर वेम्पति?
शशि शेखर वेम्पति भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मुंबई के छात्र रहे हैं. वेम्पति एक लेखक होने के साथ-साथ एआई4इंडिया संगठन के सह-संस्थापक भी हैं. यह संगठन AI टेक्नॉलॉजी तक पहुंच को लोकतांत्रिक बनाने की दिशा में काम करता है.
केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के बारे में जानें?
सीबीएफसी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन एक वैधानिक निकाय है, जो सिनेमैटोग्राफ अधिनियम 1952 के प्रावधानों के तहत फिल्मों के सार्वजनिक प्रदर्शन को विनियमित करता है. भारत में फिल्मों का सार्वजनिक प्रदर्शन सीबीएफसी द्वारा प्रमाणित होने के बाद ही किया जा सकता है. बोर्ड में गैर-सरकारी सदस्य और एक अध्यक्ष होते हैं. इन सभी की नियुक्ति केंद्र सरकार द्वारा की जाती है. इसका मुख्यालय मुंबई में है.
CBFC के 9 ऑफिस हैं
CBFC के 9 क्षेत्रीय कार्यालय हैं, जिनमें से एक-एक मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, तिरुवनंतपुरम, हैदराबाद, नयी दिल्ली, कटक और गुवाहाटी में स्थित है. क्षेत्रीय कार्यालयों को फिल्मों की जांच में सलाहकार पैनल द्वारा सहायता प्रदान की जाती है. पैनल के सदस्यों को केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को चुनकर दो वर्ष की अवधि के लिए मनोनीत किया जाता है. प्रमाणन प्रक्रिया सिनेमाटोग्राफ अधिनियम, 1952, सिनेमाटोग्राफ (प्रमाणन) नियम, 1983 और इस धारा 5 (बी) के तहत केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










