CBSE 10th 12th Exam Date 2021 Live Updates: सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 4 मई से होंगी शुरू, इस दिन आयेगा रिजल्ट
CBSE Exam Date, CBSE Class 10 and 12 Board Exams 2021, CBSE Date Sheet live updates: सीबीएसई 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा की तारीखों का आज ऐलान कर दिया गया. केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने तारीखों की घोषणा करते हुए बताया, CBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 4 मई 2021से शुरू हो जायेंगी. 10 जून 2021 तक परीक्षाएं चलेंगी. 1 मार्च 2021 से प्रैक्टिकल की परीक्षाएं शुरू हो जायेंगी. सीबीएसई डेटशीट के हर अपडेट के लिए बना रहे prabhatkhabar.com साथ…
सीबीएसई 10वी और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 4 मई से होंगी शुरू
CBSE 10वी और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 4 मई 2021से शुरू हो जायेंगी. 10 जून 2021 तक ये परीक्षाएं चलेंगी. 1 मार्च 2021 से प्रैक्टिकल की परीक्षाएं शुरू हो जायेंगी. रिजल्ट 15 जुलाई तक आने की संभावना है. शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने यह जानकारी दी और सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी.
शााम छह बजे जारी होगा डेटशीट
शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि मुझे विश्वास है कि सीबीएसई द्वारा आयोजित 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में प्रविष्ट होने वाले हमारे विद्यार्थी पूर्ण लगन एवं मेहनत से बेहतर तैयारी कर रहे होंगे. आपके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए हम आज इन परीक्षाओं की तिथियां शाम 6 बजे घोषित करेंगे.
बता दें कि पिछले साल सीबीएसई की 10 वीं बोर्ड की परीक्षा में 18 लाख और 12 वीं बोर्ड परीक्षा में 12 लाख छात्र में शामिल हुए थे.
शिक्षा मंत्री निशंक ने कुछ दिनों पहले इस बात की जानकारी दी थी कि गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के आधार पर ही परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने कहा था कि छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी पहली प्राथमिकता है.
यहां से डेटशीट कर सकते हैं डाउनलोड
ऐलान के बाद छात्रों को डेटशीट CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर डेटशीट मिल जायेगी. छात्र cbse.nic.in पर जाकर एग्जाम की डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए