44 उड़ानें रद्द, जल में खड़े होकर विरोध, कावेरी जल विवाद को लेकर कर्नाटक बंद में जारी है प्रदर्शन
Published by : Pritish Sahay Updated At : 29 Sep 2023 12:37 PM
कावेरी जल विवाद को लेकर आज कर्नाटक बंद का आह्वान किया गया है. कर्नाटक रक्षण वेदिके, कन्नड़ चलवली समेत कन्नड़ संगठनों और विभिन्न किसान संगठनों के शीर्ष संगठन कन्नड़ ओक्कुटा ने पूरे राज्य में बंद का ऐलान किया है. इधर, बीजेपी ने जल विवाद का सौहार्दपूर्ण तरीके समाधान निकालने की अपील की है.
Cauvery Water Dispute: तमिलनाडु को जल देने के विरोध में कन्नड़ ओक्कूटा की ओर से आज यानी शुक्रवार को बुलाये गये बंद का कई जगहों पर खासा असर दिख रहा है. बंद को बेंगलुरु समेत राज्य के दक्षिणी इलाकों में लोगों का पूरा समर्थन मिल रहा है. वहीं, एक दिन के बंद से जन-जीवन खासा प्रभावित हुआ है. कर्नाटक बंद के कारण आज 22 आने वाली और 22 प्रस्थान करने वाले यानी उड़ानें रद्द कर दी गई. बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के पीआरओ ने बताया कि कुल 44 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. इधर, कावेरी नदी का जल छोड़े जाने के मुद्दे पर तमिलनाडु के त्रिची में किसान संघ ने कावेरी जल में खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया. वहीं, पुलिस ने कावेरी जल मुद्दे को लेकर प्रदर्शन कर रहे कन्नड़ समर्थक संगठनों के सदस्यों को हिरासत में लिया.
#WATCH कावेरी नदी का जल छोड़े जाने के मुद्दे पर तमिलनाडु के त्रिची में किसान संघ ने कावेरी जल में खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया।
किसान तमिलनाडु के लिए कावेरी का पानी छोड़ने की मांग कर रहे हैं। pic.twitter.com/xzZUezPoDt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 29, 2023
दरअसल, तमिलनाडु को कावेरी नदी का पानी छोड़े जाने के विरोध में आज कर्नाटक बंद का आह्वान किया गया है. कन्नड़ समर्थकों और किसान संगठनों आज बंद का ऐलान किया है. इससे पहले कावेरी जल विवाद को लेकर बीते मंगलवार को बेंगलुरु बंद बुलाया गया था. बता दें, कर्नाटक रक्षण वेदिके, कन्नड़ चलवली (वटल पक्ष) समेत कन्नड़ संगठनों और विभिन्न किसान संगठनों के शीर्ष संगठन ‘कन्नड़ ओक्कुटा’ ने पूरे राज्य में सुबह से शाम तक बंद का आह्वान किया है.
विशाल जुलूस का किया जाएगा आयोजन- आयोजक
बंद को लेकर आयोजकों का कहना है कि बंद के दौरान विशाल जुलूस का आयोजन किया जाएगा. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक आयोजकों ने कहा कि शहर में टाउन हॉल से फ्रीडम पार्क तक एक विशाल प्रदर्शन जुलूस निकाला जाएगा. इस जुलूस में सभी जगह के लोगों के हिस्सा लेने की संभावना है. आयोजकों का कहना है कि बंद के दौरान पूरे कर्नाटक में राजमार्गों, टोल गेटों, रेल सेवाओं और हवाई अड्डों को भी बंद करने की कोशिश की जाएगी. वहीं, बंद का विपक्षी दल बीजेपी और जेडीएस समर्थन कर रही है. इसके अलावा होटल, ऑटो रिक्शा और कार चालकों के संघ ने भी बंद का समर्थन किया है.
बंद का कर रहे समर्थन
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, कर्नाटक प्रदेश निजी स्कूल संघ के एक पदाधिकारी ने कहा है कि वे बंद को अपना नैतिक समर्थन दे रहे हैं. इस बीच राज्य के परिवहन विभाग ने सरकारी परिवहन निगमों को अपनी सेवाएं जारी रखने का निर्देश दिया है. कुछ कार्यकर्ताओं ने कावेरी का पानी तमिलनाडु को दिए जाने के खिलाफ कावेरी बेसिन वाले जिले मांड्या में गुरुवार को भी प्रदर्शन किया. वे पिछले 15 दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने तमिलनाडु के प्रति नरम रुख अपनाया और वह मामले पर उचित तरीके से ध्यान नहीं दे रही है.
Also Read: Manipur Violence: नहीं थम रहा हिंसा का दौर, सीएम के घर पर हमले की कोशिश, पुलिस ने की हवाई फायरिंग
कर्नाटक और तमिलनाडु के मुख्यमंत्रियों से सौहार्दपूर्ण समाधान की बीजेपी ने की अपील
उधर, बीजेपी ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कावेरी जल विवाद को लेकर सौहार्दपूर्ण समाधान की अपील की है. बीजेपी के राज्यसभा सदस्य लहर सिंह सिरोया ने कहा है कि उन्होंने चेन्नई में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से मिलकर बेंगलुरु में बढ़ते जल संकट की जानकारी देने के लिए 48 घंटे तक इंतजार किया लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो सकी. उन्होंने कहा कि वो तमिलनाडु से आग्रह करने भी गये थे कि कावेरी मुद्दे को मानवीय आधार पर देखे, न कि क्षेत्रीय विवाद के तौर पर. उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अगर कर्नाटक और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री चर्चा करें तो इस संकट का सौहार्दपूर्ण समाधान निकल सकता है.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










