Video : मजदूरों से भरी बस हाईटेंशन तार की चपेट में आई, लगी आग

Updated:
विज्ञापन

बस हाईटेंशन तार की चपेट में आई, लगी आग

Video : राजस्थान के जयपुर में मजदूरों से भरी एक बस हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई. इससे बस में आग लग गई.

विज्ञापन

Video : राजस्थान के जयपुर से हादसे की खबर मंगलवार को आई. जानकारी के अनुसार, मनोहरपुर थाना क्षेत्र के तोड़ी गांव में मजदूरों से भरी एक बस हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई, जिससे बस में आग लग गई. हादसे में घायल लोगों को शाहपुरा उप-जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शुरुआती जानकारी के अनुसार हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है. हादसे के बाद का वीडियो सामने आया है जिसे न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. वीडियो अस्पताल का है जिसमें लोगों की भीड़ नजर आ रही है. वीडियो में एम्बुलेंस दिख रहा है. देखें वीडियो.

विज्ञापन

जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी ने जानकारी दी कि करंट लगने से पांच व्यक्ति झुलस भी गए हैं. मजदूरों को ले जा रही यह बस एक गांव के पास कच्ची सड़क से गुजर रही थी, तभी यह हादसा हुआ. बिजली के तार के संपर्क में आने के बाद बस में आग लग गई. आग पर काबू पा लिया गया है.पांच घायलों को इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल ले जाया गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola