Breaking News : महाराष्ट्र के बाद अब मध्य प्रदेश में दो मंजिला इमारत गिरी, 6 लोगों को बचाया गया

Updated:
विज्ञापन

Breaking News : भारत समेत पूरी दुनिया में अब भी कोरोना का कहर जारी है. भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या 31 लाख को पार कर गई. इधर डब्ल्यूएचओ ने अपील की है कि कोरोना वैक्सीन बनाने की योजना में दुनिया के देश साथ आएं. DRDO के चेयरमैन जी सतीश रेड्डी को सेवा विस्तार दिया गया है. छत्तीसगढ़ में आज से विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरू होगा. पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की तबीयत में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है. जैश और ISI मिलकर भारत पर हमला कर सकता है. देश और दुनिया की हर खबर के लिए बनें रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

महाराष्ट्र के बाद अब मध्य प्रदेश में दो मंजिला इमारत गिरी, 6 लोगों को बचाया गया

महाराष्ट्र के बाद अब मध्य प्रदेश से इमारत ढहने की खबर आ रही है. बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के देवास में लाल गेट इलाके के पास दो मंजिला इमारत गिर गयी है. जिसमें 6 लोगों को बचा लिया गया है और अस्पताल भेजा गया है. बचाव अभियान जारी है.

हिमाचल प्रदेश में कोविड 19 मामलों की कुल संख्या 5102

हिमाचल प्रदेश में कोविड 19 मामलों की कुल संख्या 5102 हो गई है, जिसमें 1431 सक्रिय मामले, 3590 रिकवरी मामले और 27 मौतें शामिल हैं. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

बोले पीएम मोदी- वाराणसी के डोम राजा जगदीश के निधन से अत्यंत दुख पहुंचा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वाराणसी के डोम राजा जगदीश चौधरी जी के निधन से अत्यंत दुख पहुंचा है. वे काशी की संस्कृति में रचे-बसे थे और वहां की सनातन परंपरा के संवाहक रहे. उन्होंने जीवनपर्यंत सामाजिक समरसता के लिए काम किया. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और परिजनों को इस पीड़ा को सहने की शक्ति दे.

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार कोरोना पॉजिटिव

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बताया कि वो कोरोना वायरस पॉजिटिव आए हैं. उन्हें बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से सर्वाधिक 66,550 लोग ​ठीक हुए

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से सर्वाधिक 66,550 लोग ​ठीक हुए. पिछले 25 दिनों में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मामलों की संख्या में 100 प्रतिशत से ज़्यादा की बढ़त हुई है. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने यह जानकारी दी है.

प्रशांत भूषण के खिलाफ 2009 के अवमानना मामले की सुनवाई टली

जस्टिस अरुण मिश्रा की अध्यक्षता वाली बेंच ने प्रशांत भूषण के खिलाफ 2009 के अवमानना मामले को 10 सितंबर को एक अन्य पीठ के समक्ष लिस्टेड कर दिया है. उन्होंने सीजेआई से अनुरोध किया कि मामला उचित बेंच को दिया जाए.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola