Live Updates

Breaking LIVE: राकेश अस्थाना दिल्ली पुलिस कमिश्नर नियुक्त किये गये

Updated:
विज्ञापन

Breaking News LIVE Updates: बं‍गाल की सीएम ममता बनर्जी आज पीएम मोदी से करेंगी मुलाकात. कर्नाटक की नई सरकार में हो सकते है दो डिप्टी सीएम. मणिपुर के सीएम आज मीराबाई चानू को करेंगे सम्मानित. मिजोरम-असम सीमा विवाद में असम के छह पुलिसकर्मियों की मौत. देश विदेश की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

राकेश अस्थाना दिल्ली पुलिस कमिश्नर नियुक्त किये गये

राकेश अस्थाना को दिल्ली पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है वे गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं.

कल सोनिया गांधी और अरविंद केजरीवाल से मिलेंगी ममता बनर्जी

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलेंगी. ममता के इस दिल्ली दौरे को 2024 के लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है.

दिल्ली में आज आये कोरोना संक्रमण के 77 नये मामले, दो की मौत

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 77 नये मामले सामने आये हैं जबकि दो लोगों की मौत हो गयी है. 42 लोग स्वस्थ हुए हैं.

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन भारत की यात्रा पर दिल्ली पहुंचे

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन भारत की दो दिवसीय यात्रा पर दिल्ली पहुंच गये हैं. वे दो दिनों तक यहां रहेंगे और दोनों देशों के संबंधों को मजबूत बनाने पर चर्चा करेंगे. एंटनी ब्लिंकेन जो बाइडेन के करीबी माने जाते हैं.

राज कुंद्रा की जमानत याचिका पर सुनवाई टली

पोर्नोग्राफी केस में राज कुंद्रा की जमानत याचिका पर सुनवाई गुरुवार तक के लिए टाल दी गयी है. कोर्ट ने जांच अधिकारी को उपस्थित रहने का आदेश दिया है तबतक के लिए राज कुंद्रा को कोई राहत नहीं दी गयी है.

पीएम नरेंद्र मोदी से मिलीं ममता बनर्जी

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और कहा कि मैंने उनसे प्रोटोकॉल के तहत मुलाकात की. मैंने उनसे कहा कि जनसंख्या के हिसाब से हमारे प्रदेश को कम वैक्सीन मिली है इसलिए मैंने उनसे ज्यादा वैक्सीन मांगा है. मैं कल सोनिया गांधी के साथ चाय पर चर्चा करूंगी और अन्य लोगों से भी मुलाकात करूंगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola