Breaking News: दिल्ली में मार्च महीने में जीनोम अनुक्रमण किए गए सभी 442 नमूनों में मिला ओमीक्रोन स्वरूप
Breaking News Updates: देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,225 नए मामले, 28 लोगों की मौत. देश में महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम. दिल्ली में पेट्रोल 101.81 रुपये और डीजल 93.07 रुपये पहुंचा. रूस यूक्रेन के बीच 36वें दिन भी जारी है भीषण जंग. जानें हर अपडेट खबर यहां.
दिल्ली में मार्च महीने में जीनोम अनुक्रमण किए गए सभी 442 नमूनों में ओमीक्रोन स्वरूप मिला
दिल्ली में मार्च में कोविड संक्रमित 442 मरीजों के नमूनों का जीनोम अनुक्रमण किया गया और उन सभी में वायरस का ओमीक्रोन स्वरूप मिला. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी से मार्च के बीच कोविड के कारण जान गंवाने 578 लोगों के नमूनों का जीनोम अनुक्रमण किया गया था जिनमें से 560 नमूनों यानि करीब 97 प्रतिशत में ओमीक्रोन स्वरूप पाया गया. प्रयोगशालाओं में मार्च में 776 नमूने पहुंचे, जिनमें से 442 नमूनों की ही जांच की जा सकी थी और इन सभी में ओमीक्रोन स्वरूप पाया गया. किसी भी नमूने में वायरस के डेल्टा स्वरूप या उसके उप-वंश का स्वरूप नहीं मिला है.
सोपोर पुलिस ने पेट्रोल बम फेंकने वाली महिला को किया गिरफ्तार
आईजीपी कश्मीर ने बताया कि सोपोर पुलिस ने पेट्रोल बम फेंकने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है. महिला के खिलाफ UAPA के तहत तीन प्राथमिकी दर्ज की है.वे आतंकी संगठन लश्कर की OGW है.
महाराष्ट्र में कोविड के सारे प्रतिबंध खत्म, मास्क लगाना होगा स्वैच्छिक
महाराष्ट्र में कोरोना संबंधी सभी प्रतिबंध 2 अप्रैल से खत्म हो जाएंगे. अब मास्क लगाना भी जरूरी नहीं होगा. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मास्क पहनना स्वैच्छिक होगा. बता दें कि राज्य में कोरोना के मामले लगभग थम गए हैं. राज्य सरकार ने बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य में आपदा प्रबंधन से जुड़े नियम लगाए थे.
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए DDMA की अहम बैठक
दिल्ली में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए DDMA की बैठक शुरू हुई. राष्ट्रीय राजधानी में कोविड की स्थिति और वैक्सीन की समीक्षा पर चर्चा की जा रही है.
महंगाई पर बोले नकवी
सप्लाई चेन और रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण भारत में महंगाई बढ़ रही है. बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने ये बात कही है. (आजतक)
देश के लिए जान भी हाजिर- सीएम केजरीवाल
घर पर हमले को लेकर सीएम केजरीवाल बोले- देश के लिए जान भी हाजिर
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए