Breaking News: सरदार भगवंत मान ने अपने कैबिनेट मंत्रियों के नाम का किया ऐलान
Breaking News Updates: चंद्रपुरा थर्मल के स्विचयार्ड में ब्लास्ट के बाद कई शहरों की लाइन कट गयी है. चंद्रपुरा में भी बिजली नहीं है. केरल में मिट्टी का टीला ढहने से उसमें 5 मजदूर दब गये. पंजाब में मंत्रिमंडल का विस्तार कल. देश दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
सरदार भगवंत मान ने अपने कैबिनेट मंत्रियों के नाम का किया ऐलान
पंजाब के नये मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने कैबिनेट मंत्रियों के नाम का ऐलान कर दिया है. उनके मंत्रिमंडल के 10 सदस्य कल सुबह 11 बजे शपथ लेंगे.
चंद्रपुरा थर्मल के स्विचयार्ड में ब्लास्ट कई शहरों की बिजली गुल
चंद्रपुरा थर्मल के स्विचयार्ड में ब्लास्ट हो गया है. इसकी वजह से कई शहरों की लाइन कट गयी है. चंद्रपुरा में भी बिजली नहीं है. चंद्रपुरा प्लांट में भी छाया अंधेरा.
भगवंत मान की सरकार के 10 मंत्री कल लेंगे शपथ
पंजाब की नवनिर्वाचित सरकार के 10 मंत्री कल यानी 19 मार्च को पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे. भगवंत मान की सरकार में जिन लोगों को मंत्री बनाया जायेगा, उनके नाम हरपाल सिंह चीमा, डॉ बलजीत कौर, हरभजन सिंह ईटीओ एवं डॉक्टर विजय सिंगला शामिल हैं.
केरल में मिट्टी का टीला धंसने से 4 प्रवासी श्रमिकों की मौत
केरल में मिट्टी का टीला धंसने से 4 प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गयी. दो अन्य घायल हुए हैं. हादसा 18 मार्च को कोच्चि के कलमसेरी में निर्माणाधीन इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी में हुआ. एक व्यक्ति अभी भी मलबे में दबा हुआ है. उसे निकालने के लिए ऑपरेशन जारी है. एर्नाकुलम के डिस्ट्रिक्ट कलक्टर जफर मलिक ने यह जानकारी दी.
पूर्व फुटबॉलर और भाजपा नेता कल्याण चौबे पर हमले की खबर
पूर्व फुटबॉलर और भारतीय जनता पार्टी के नेता कल्याण चौबे पर हमले की खबर है. बताया जा रहा है कि पूर्व बर्दवान जिला के जमालपुर स्थित माशाग्राम रेलवे क्रॉसिंग के निकट कल्याण चौबे की कार पर हमला किया गया.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए